logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ISL 2026-27: इंडियन सुपर लीग का आगाज, किन युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें?

ISL 2026-27: इंडियन सुपर लीग के 2026-27 सीजन की शुरुआत हो गई है। पढ़िए ISL के नए सीजन में किन युवा खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं।

Abhishek Singh Tekcham Pramveer ISL

अभिषेक सिंह टेकचाम और परमवीर, Photo Credit: NorthEast United/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन सुपर लीग (ISL) का नया सीजन शुरू हो गया है। बेंगलुरु एफसी, केरल ब्लास्टर्स, चर्चिल ब्रदर्स और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने जीत के साथ शुरुआत की है, जबकि चेन्नईयन एफसी और एफसी गोवा ने आपस में 1-1 से ड्रॉ खेला। ISL 2026-27 सीजन का शनिवार (10 अक्टूबर) को पुराने फॉर्मेट में आगाज हुआ। पिछला सीजन उतार-चढ़ाव से भरा रहा था और उसे छोटे फॉर्मेट में आयोजित किया था लेकिन नया सीजन पुराने फॉर्मेट में ही हो रहा है। 13 टीमें ISL कप और लीग विनर्स शील्ड के लिए भी मैदान में उतरेंगी।

 

पिछले ISL सीजन को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने मैनेज किया था लेकिन अब से यह लीग क्लब-लेड मॉडल के तहत चलेगी। ISL में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कमर्शियल राइट्स, संचालन और मैनेजमेंट का काम क्लबों के हाथों में होगा। आइए जानते हैं कि नए सजीन में किन युवा खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

 

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में 6 विकेट... जडेजा की टीम को चौंकाने वाले देव आदित्य सिंह कौन हैं?

परमवीर 

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के डिफेंडर परमवीर ISL के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में शामिल हैं। परमवीर पहली बार 2024-25 सीजन में सुर्खियों में आए थे, जब वह ISL मैच शुरुआत करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। उस समय उनकी उम्र 17 साल और 189 दिन थी। परमवीर वॉरियर मेंटालिटी के प्लेयर माने जाते हैं। वह भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर चुके हैं। हाल ही में वह पनामा, ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ हाई-प्रोफाइल फ्रेंडली मैचों में भी उतरे थे।

अभिषेक सिंह टेकचाम 

डिफेंडर अभिषेक सिंह ने हाल ही में ब्राजील के खिलाफ यादगार प्रदर्शन किया था। उन्होंने विनीसियस जूनियर जैसे खिलाड़ी को 45 मिनट तक कोई मौका नहीं दिया था। मोहन बगान सुपर जायंट को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी। अभिषेक बेहद आक्रामक हैं और अटैक में भी मदद करते हैं, जिससे उन्हें भारतीय टीम में भी बुलाया गया था।

 

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, माया राजेश्वरन ने रचा इतिहास

मोहम्मद सनन

22 साल के फॉरवर्ड मोहम्मद सनन अब केरल ब्लास्टर्स की जर्सी में दिख रहे हैं। वह लंबे समय से जमशेदपुर FC से जुड़े हुए थे। सनन ने इस टीम के लिए सभी तरह के टूर्नामेंट्स में 81 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 13 गोल किए और 4 असिस्ट किए। सनन लेफ्ट विंग पर खेलते हैं। वह राइट विंग और सेंट्रल अटैकिंग पोजिशन पर भी खेल सकते हैं। उन्होंने केरल ब्लास्टर्स के लिए डेब्यू करते हुए इंटर काशी के खिलाफ उस गोल में असिस्ट किया, जिससे टीम की जीत पक्की हुई।

सोहम वार्ष्णेय

मिडफील्डर सोहम वार्ष्णेय ने सीजन के पहले मैच में ही विनिंग गोल में असिस्ट कर बेंगलुरु FC के फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। सोहम ने पिछले सीजन में 8 लीग मैचों में 2 असिस्ट किए थे। उन्होंने नए सीजन में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। 22 साल का यह खिलाड़ी स्पेन के मैड्रिड में ट्रेनिंग कर चुका है और 2025 से बेंगलुरु FC के साथ है।

Related Topic:#ISL

और पढ़ें