logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, माया राजेश्वरन ने रचा इतिहास

भारती की युवा टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन ने सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 17 साल की माया W35 लेवल का खिताब जीतने वाली सबसे युवा भारतीय बन गई हैं।

maaya rajeshwaran tennis

माया राजेश्वरन, Photo Credit: Maaya Rajeshwaran/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत की युवा टेनिस स्टार माया राजेश्वरन ने सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 17 साल की माया ने रविवार (12 अक्टूबर) को पुर्तगाल में आयोजित ITF  W35 लागोस टूर्नामेंट जीत लिया। राफेल नडाल एकेडमी में ट्रेनिंग ले चुकीं माया W35 लेवल का टाइटल जीतने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के नाम था।

 

सानिया मिर्जा ने 2004 में 17 साल 10 महीने की उम्र में W35 लेवल का टूर्नामेंट जीता था। माया ने 17 साल 3 महीने की उम्र में ITF W35 टूर्नामेंट जीत उन्हें पीछे छोड़ दिया। उन्होंने विमेंस सिंगल्स के फाइनल में स्पेन की सीलिया सरविनो को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया। माया का यह पहला प्रोफेशनल टाइटल भी है। उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया। माया ने पहले राउंड में ही शीर्ष वरीयता प्राप्त जस्टिना मिकुलस्काइट को शिकस्त देकर अपने इरादे जता दिए थे।

 

यह भी पढ़ें: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने कितनी बार खिताब जीता है, प्रदर्शन कैसा रहा है?

जीत से मिला आत्मविश्वास - माया

माया ने टूर्नामेंट जीतने के बाद कहा, 'यह तो बस शुरुआत है। यह मेरा पहला खिताब है। यह मेरे प्रोफेशनल करियर की शुरुआत के लिए अच्छा संकेत है। इससे मुझे आत्मविश्वास मिला है कि मैं अच्छी तरह से चुनौती पेश कर सकती हूं।'

 

माया ने बताया कि पहला सेट जीतने के बाद उन्होंने गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि मैं बहुत ज्यादा दबाव ले रही हूं। तनाव कम करने के लिए मैंने मन में गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया।'

 

यह भी पढ़ें: डेनमार्क ओपन: पीवी सिंधु के सामने कड़ी चुनौती, लक्ष्य सेन की राह भी नहीं है आसान

माया ने डबल्स में भी जीता खिताब

माया ने यूक्रेन की येलीजावेटा कोट्लियार के साथ मिलकर डबल्स खिताब भी जीता।  माया-कोट्लियार की जोड़ी ने फाइनल में मिन लियू और कार्लोटा मोचिया को 0-6, 6-2, 10-7 से शिकस्त दी। पहला सेट 0-6 से हारने के बाद माया और कोट्लियार ने दूसरे सेट में वापसी की और इसे 6-2 से जीत लिया। इसके बाद निर्णायक सुपर टाईब्रेकर 10-7 से अपने नाम कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

8 साल की उम्र से टेनिस खेल रही हैं माया 

तमिलनाडु के कोयंबटूर में जन्मीं माया 8 साल की उम्र से टेनिस खेल रही हैं। उन्हें इस खेल से उनके पिता ने जोड़ा था। स्पेन के मल्लोर्का स्थित राफेल नडाल एकेडमी में ट्रेनिंग लेने से पहले उनकी भारत में ही शुरुआती कोचिंग हुई। उन्होंने प्रो सर्व टेनिस एकेडमी में ट्रेनिंग के बाद कई ITF जूनियर खिताब जीते। माया अब फ्रांस के कांस में एलीट टेनिंस सेंटर में शिफ्ट हो गई हैं।

Related Topic:#Maaya Rajeshwaran

और पढ़ें