logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन है 23 साल के तेज गेंदबाज जमशेद आलम? डेब्यू मैच में 4 गेंदों पर झटके 4 विकेट

रेलवे के 23 साल के तेज गेंदबाज जमशेद आलम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 4 गेंदों में 4 विकेट झटके हैं। उन्होंने यह कारनामा अपने डेब्यू मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ किया।

Jamshed Alam

जमशेद आलम।(Photo Credit: Jamshed Alam Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के 23 साल के तेज गेंदबाज जमशेद आलम ने T20 क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में ही इतिहास रच दिया। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ अपने पहले ही मैच में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट झटके। इसके साथ ही वह T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों में 5 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।

 

आलम ने यह कारनामा इंदौर में खेले गए मुकाबले में किया। बता दें कि रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 182 रन बनाए थे। इसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। आलम ने पारी के चौथे ओवर में ही सौराष्ट्र के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना शुरू कर दिया। अंत में सौराष्ट्र की टीम 29 रनों से यह मैच हार गई। इसी के साथ ही रेलवे की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।

पहले ओवर में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट

जमशेद आलम ने अपने पहले ओवर में सौराष्ट्र के हार्विक देसाई, प्रेरक मांकड़, रुचित अहिर और सम्मर गज्जर को आउट किया। आलम ने देसाई को कैच आउट कराया। इसके बाद मांकड़ को क्लीन बोल्ड किया। गज्जर LBW आउट हुए, जबकि अहिर का कैच विकेटकीपर ने पकड़ा।

 

यह भी पढ़ें: वेलिंग्टन टेस्ट में राहुल का ऐतिहासिक धमाका, SENA देशों में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

 

आलम यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने अगले ओवर में सिद्धार्थ राणा को LBW आउट कर अपना पांचवां विकेट पूरा किया। इस समय सौराष्ट्र का स्कोर 30 रन पर 6 विकेट हो गया था। यानी कुछ ही गेंदों में टीम की आधी से ज्यादा पारी बिखर गई।

ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज

T20 क्रिकेट में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले आलम तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले कर्नाटक के अभिमन्यु मिथुन ने नवंबर 2019 में हरियाणा के खिलाफ यह कारनामा किया था। इसके बाद विदर्भ के दर्शन नालकंडे ने नवंबर 2021 में कर्नाटक के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए थे। इन दोनों गेंदबाजों ने पारी के 20वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की थी।

 

आलम ने 9 गेंदों में 5 विकेट लेकर भी खास रिकॉर्ड बनाया। पुरुष T20 क्रिकेट में उनसे कम गेंदों में 5 विकेट लेने के सिर्फ दो रिकॉर्ड दर्ज हैं। इंडोनेशिया के गेडे प्रियांदना ने 6 गेंदों में 5 विकेट लिए थे। वहीं फिनलैंड के महेश तांबे ने 8 गेंदों में 5 विकेट झटके थे। दोनों ने यह कारनामा 2025 में किया था।

 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-पाक की महाटक्कर, कहां दिखेगा मैच?

UP T20 लीग में भी खेल चुके हैं आलम

जमशेद आलम मेरठ मेवरिक्स की ओर से उत्तर प्रदेश T20 लीग में खेल चुके हैं। वह रेलवे की अंडर-23 टीम के लिए CK नायडू ट्रॉफी में भी हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा इस साल उन्होंने T20 मुंबई लीग में आकाश टाइगर्स MWS की तरफ से भी खेला था।


और पढ़ें