भारतीय टीम इस महीने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त कोलंबो (SSC) में होगा। इस दौरे के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार तेज गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह
श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं। बुमराह अपने बाएं घुटने में अभी भी तकलीफ महसूस कर रहे हैं। BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में शुरुआती जांच के बाद बुमराह को आराम की सलाह दी गई है। टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर रिस्क नहीं लेना चाहता।
यह भी पढ़ें: 'मुझे उम्मीद नहीं थी...' सबसे कम उम्र में ताइपे ओपन जीतने के बाद बोलीं तन्वी
इंजेक्शन लेने के बाद भी नहीं मिली राहत
रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की मेडिकल टीम ने बुमराह की घुटने की समस्या को दूर करने के लिए इंजेक्शन भी दिया था लेकिन फिर भी उन्हें राहत नहीं मिली। उन्हें पूरी तरह ठीक होने में ज्यादा वक्त लग सकता है। बुमराह को दूसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार करने पर बातचीत हुई थी लेकिन मेडिकल टीम ने जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया।
एक सूत्र ने अखबार को बताया, 'पहले भी ऐसा हुआ है कि खिलाड़ियों को जल्दबाजी में क्रिकेट में वापस लाया गया और वे चोटिल हो गए। आप दोबारा ऐसा रिस्क नहीं ले सकते। खासकर बुमराह के मामले में। इसलिए पूरी तरह ठीक होना ही एकमात्र टारगेट है और इस साल अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। एशियन गेम्स, न्यूजीलैंड का दौरा और अगले साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी होनी है।'
यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स का आज आखिरी दिन, किन मेडल इवेंट्स में उतरेंगे भारतीय एथलीट्स?
बुमराह को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने की शर्त पर ही श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया था। अब उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया जा सकता है।