इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' का प्लेयर ऑक्शन गुरुवार (12 मार्च) को हुआ। इस ऑक्शन में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के अबरार अहमद के लिए 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) की बोली लगाई। अबरार द हंड्रेड ऑक्शन में भारतीय ओनरिशप वाली किसी टीम द्वारा खरीदे गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने। उनके अलावा उस्मान तारिक पर भी बोली लगी लेकिन उन्हें बर्मिंघम फोएनिक्स ने खरीदा। इस टीम का ओनरशिप वॉर्विकशायर काउंटी और अमेरिकन इन्वेस्टर ग्रुप के पास है।
अबरार को खरीदने के बाद काव्या मारन और उनकी सनराइजर्स फ्रेंचाइजी आलोचकों के निशाने पर आ गई है। काव्या की तीखी आलोचना हो रही है। फैंस गुस्सा हैं कि जिसने हमेशा भारत के खिलाफ जहर उगला है उसे भारतीय ओनरशिप वाली टीम ने क्यों खरीदा? बवाल बढ़ने के बाद टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि हम आदिल रशीद हमारी प्राथमिकता थे। जब उन्हें नहीं खरीद पाए तो हमने विदेशी स्पिनर की ओर रुख किया। 4-5 खिलाड़ियों को देखा गया और अबरार उनमें से एक थे।
यह भी पढ़ें: 20 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज ने उड़ाए 11 चौके-छक्के, कौन हैं माज सदाकत?
सनराइजर्स लीड्स ने और किसे-खरीदा?
काव्या मारन की मालिकाना हक वाली सनराइजर्स लीड्स ने डैन लॉरेंस के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई। इंग्लैंड के बल्लेबाज डैन लॉरेंस को फ्रेंचाइजी ने 2 लाख 10 हजार पाउंड (लगभग 2 करोड़ 58 लाख रुपये) में खरीदा। इसके अलावा सनराइजर्स लीड्स ने जैक क्राॉली और साउथ अफ्रीका के रायन रिकलटन पर भी बड़ी रकम खर्च की। क्रॉली 1 लाख 80 हजार पाउंड में बिके, जबकि रिकलटन के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की बोली लगी।
मैथ्यू पॉट्स (75 हजार पाउंड) और बेंजामिन हॉवेल (50 हजार पाउंड) के लिए भी काव्या मारन ने बोली लगाई। सनराइजर्स लीड्स ने टॉम लावेस को 40 हजार पाउंड में खरीदा, जबकि टॉम एस्लॉप, लियम पैटरसन-व्हाइट, रीस टॉप्ली और एडवर्ड बर्नार्ड को 31-31 हजार पाउंड में अपनी टीम में शामिल किया।
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी ही मिला था...,' अबरार अहमद को टीम में लेकर फंस गईं काव्या मारन
सनराइजर्स लीड्स का स्क्वॉड - हैरी ब्रूक, मिचेल मार्श, नाथन एलिस, ब्राइडन कार्स, रायन रिकलटन, जैक क्रॉली, मैथ्यू पॉट्स, डैन लॉरेंस, अबरार अहमद, बेंजामीन हॉवेल, टॉम लॉज, टॉम एस्लॉप, लियम पैटरसन-व्हाइट, रीस टॉप्ली, एड बर्नार्ड