logo

ट्रेंडिंग:

केएल राहुल के घर आई नन्ही परी, पत्नी अथिया शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म

केएल राहुल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की।

KL Rahul Athiya Shetty

केएल राहुल और अथिया शेट्टी। (Photo Credit: KL Rahul/Instagram)

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्स्ट्रेस अथिया शेट्टी माता-पिता बन गए हैं। उनके घर नन्ही पारी आई है। राहुल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। उनकी पत्नी अथिया ने आज (24 मार्च) बेटी को जन्म दिया है। राहुल और अथिया ने बच्ची का नाम क्या रखा है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

 

दो साल पहले हुई थी शादी

 

केएल राहुल और अथिया शेट्टी 23 जनवरी 2023 को निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के दो साल बाद उन्हें माता-पिता बनने का सुख मिला है। कपल ने कुछ ही महीने पहले बताया थे कि वह पेरेंट्स बनने वाले हैं। 

 

 

राहुल ने छोड़ा IPL मैच

 

केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले हैं। उन्हें आज विशाखापट्टनम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलना था लेकिन वह बेटी के जन्म के चलते कल ही वापस घर लौट गए थे। राहुल इस खास मौके पर परिवार के साथ रहना चाहते थे। उन्होंने इसके बारे में दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट को बता दिया था। राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान ही जानकारी दी कि वह पिता बन गए हैं।

 

कब DC से जुड़ेंगे राहुल?

 

दिल्ली कैपिटल्स 30 मार्च को विशाखापट्टनम में अपना दूसरा मैच खेलेगी। उनके सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती होगी। राहुल इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल होंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। बेटी के जन्म के बाद वह अगले कुछ दिन परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए वह वापसी करेंगे।

Related Topic:#KL Rahul#IPL 2025

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap