logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हर फैसले का हिसाब...' KL राहुल ने LSG के मालिक संजीव गोयनका को सुना दिया! VIDEO

IPL 2024 के दौरान LSG के मालिक संजीव गोयनका ने टीम के केएल राहुल को बीच मैदान डांट दिया था। अब केएल राहुल ने बिना नाम लिए गोयनका को खूब सुनाया है।

KL Rahul Sanjiv Goenka

केएल राहुल, इनसेट में संजीव गोयनका, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) में अपनी कप्तानी के अनुभवों पर बात करते दिख रहे हैं। राहुल कहते हैं कि IPL में कप्तान रहते हुए उन्हें सबसे मुश्किल काम ओनरशिप लेवल पर होने वाली मीटिंग पर मीटिंग और हर बात की सफाई देना लगा। वह जितना 10 महीने इंटरनेशनल खेलकर नहीं थकते थे, उतना 2 महीने के IPL में थक जाते थे।

 

राहुल का मानना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में कोच और सेलेक्टर को जवाब देना होता है, जो खेल की बारीकियों को समझते हैं। वहीं IPL में फ्रेंचाइंजी के मालिक हर चीज का हिसाब मांगते हैं। उन्हें समझाना काफी मुश्किल है, क्योंकि उनका स्पोर्टिंग बैकग्राउंड नहीं होता। राहुल का यह बयान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका से जोड़कर देखा जा रहा है। गोयनका ने IPL 2024 के दौरान LSG के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान राहुल को बीच मैदान डांट दिया था। उस दौरान राहुल काफी मायूस दिखे थे। इसके बाद राहुल ने LSG को छोड़ दिया था।

 

यह भी पढ़ें: बुमराह की चोट ने CoE को किया एक्सपोज... BCCI ने बुलाई मीटिंग, क्या होगा ऐक्शन?

खेल में जीत की गारंटी नहीं - राहुल

राहुल ने बताया कि IPL में टीम के मालिक लगातार पूछते हैं कि वह फैसला क्यों लिया, उस खिलाड़ी को क्यों चुना या टीम का प्रदर्शन खराब क्यों रहा? उन्होंने कहा कि मालिक ये नहीं जानते हैं कि आप कुछ भी कर लें, खेल में जीत की गारंटी नहीं होती। राहुल ने बिना नाम लिए गोयनका को सुनाते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि हर फैसले का नतीजा सही ही आएगा।

 

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते कितने टेस्ट मिस किए हैं?

क्या था पूरा विवाद?

IPL 2024 के मैच नंबर 57 में LSG के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम थी। उप्पल स्टेडियम में LSG ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। LSG की टीम एक समय 11.2 ओवर में 66 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। यहां से निकोलस पूरन (26 गेंद में नाबाद 48 रन) और आयुष बदोनी (30 गेंद में नाबाद 55 रन) ने आतिशी बल्लेबाजी कर उसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के तूफान में यह टारगेट बौना साबित हुआ।  

 

SRH ने महज 9.4 ओवर में 167 रन ठोक मुकाबले को अपने नाम कर लिया। LSG की टीम पूरे मुकाबले के दौरान बेबस नजर आई। मैच खत्म होते ही टीम के मालिक गोयनका मैदान पर आए और सभी के सामने राहुल को सुनाने लगे, जिस पर काफी हंगामा हुआ। राहुल ने उनके व्यवहार से काफी अपमानित महसूस किया और अगले ही सीजन टीम को छोड़ दिया। गोयनका ने कई बार राहुल के साथ रिश्ते को सामान्य करना चाहा है लेकिन लगता है कि राहुल आज भी उस रात को भूले नहीं हैं।


और पढ़ें