logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने रचाई शादी, वंशिका संग लिए सात फेरे, देखें पहली तस्वीर

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर कुलदीप-वंशिका की शादी की तस्वीरें वायरल हैं।

Kuldeep Yadav Marriage

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा, Photo Credit: Yuzvendra Chahal/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं। कुलदीप ने शनिवार (14 मार्च) को बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में सात फेरे लिए। कुलदीप-वंशिका की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई। टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर कुलदीप को नई पारी की शुभकामनाएं दी है।

 

चहल ने कुलदीप-वंशिका की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। कुलदीप क्रीम-गोल्डन कलर की शेरवानी में हैं। वहीं वंशिंका ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है। चहल ने कुलदीप को बधाई देते हुए लिखा है, 'मैं बहुत खुश हूं कि तुम्हें अपना सच्चा प्यार मिल गया। एक खूबसूरत जिंदगी के लिए शुभकामनाएं मेरे प्यारे भाई।'

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं बिहार के प्रीतम राज, जिन्हें नमन अवॉर्ड में सम्मानित करेगा BCCI?

कुलदीप की शादी में आए कई साथी खिलाड़ी

टीम इंडिया के साथ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के 6 दिन बाद ही कुलदीप ने शादी रचाई है। इस ग्रैंड वेडिंग में साथी खिलाड़ी रिंकू सिंह और तिलक वर्मा भी शामिल हुए। रिंकू अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे थे। फील्डिंग कोच टी दिलीप भी नाचते हुए दिखे। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और पीयूष चावला ने भी कुलदीप की शादी अटेंड की।

 

यह भी पढ़ें: BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में किस खिलाड़ी को क्या मिलेगा, देखिए पूरी लिस्ट

कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हनिया?

कुलदीप और वंशिका की सगाई पिछले साल 4 जून को हुई थी। उनकी शादी नवंबर में ही होने वाली थी लेकिन टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए इसे टाल दिया गया था। कुलदीप और वंशिका बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जीवन बीमा निगम (LIC) में प्रशासनिक या मैनेजमेंट से जुड़ी जिम्मेदारी निभा रही हैं।

Related Topic:#kuldeep yadav

और पढ़ें