logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ICC Rankings: ईशान किशन बने वर्ल्ड नंबर-1, अभिषेक शर्मा से छिन गया ताज

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ICC रैंकिंग में नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

Ishan Kishan vs Pakistan T20 WC 2026

ईशान किशन, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ICC रैंकिंग में ईशान किशन ने बड़ा धमाका कर दिखाया है। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल की। आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई 2 मैचों की टी20 सीरीज में ईशान का बल्ला नहीं चला था लेकिन इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। ईशान ने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे, जिसका उन्हें इनाम मिला है। 

 

अभिषेक करीब एक साल से टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर थे। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने 49 रन की आतिशी पारी भी खेली थी लेकिन इसके बाद अगले मैच में वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिससे वह दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। ईशान नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बनने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। वह विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 6 या 7 बजे नहीं... इस समय शुरू होगा भारत-इंग्लैंड पहला टी20, कहां दिखेगा लाइव?

ईशान किशन, Photo Credit: BCCI/X

शिवम दुबे को भी फायदा

टीम इंडिया के हरफनमौला शिवम दुबे टी20 ऑलराउंडरों की रैंकिंग सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 3 स्थान की छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा टॉप पर बने हुए हैं। उनके बाद हार्दिक पंड्या हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में आयरलैंड के मैथ्यू हम्फ्रीज एक स्थान के फायदे के साथ 25वें नंबर पर आ गए हैं। आयरिश कप्तान लार्किन टकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से 77वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें चार पायदान का फायदा हुआ है। रॉय अडायर ने 6 स्थान की छलांग लगाई है। वह 84वें स्थान पर पहुंचे हैं।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से डरी इंग्लैंड की टीम! डेब्यू से पहले ही प्लान तैयार करके बैठी

टेस्ट रैंकिंग में भी तख्तापलट

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक हाल ही में नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उनका बल्ला नहीं चला था, जिसके बाद वह दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है। जो रूट भी एक स्थान फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह टॉप पर बने हुए हैं। कीवी पेसर मैट हेनरी फिर से दूसरे पायदान पर आ गए हैं। रचिन रवींद्र (2 स्थान के फायदे के साथ सातवें), डैरिल मिचेल (5 स्थान के फायदे के साथ 11वें), डेवोन कॉनवे (14 स्थान की छलांग के साथ 15वें) और टॉम लेथम (12 स्थान की छलांग के साथ 31वें) भी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऊपर की ओर चढ़े हैं।


और पढ़ें