logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वैभव सूर्यवंशी से डरी इंग्लैंड की टीम! डेब्यू से पहले ही प्लान तैयार करके बैठी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है लेकिन इंग्लिश टीम उनके लिए प्लान तैयार करके बैठी है।

Vaibhav Sooryavanshi Ishan Kishan

चेस्टर ली स्ट्रीट में प्रैक्टिस के दौरान वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का नाम यूनाइटेड किंगडम (UK) में गूंज रहा है। 15 साल के इस बल्लेबाज को भले ही आयरलैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका नहीं मिला लेकिन पूरी सीरीज के दौरान उन्हीं की चर्चा रही। अब इंग्लैंड सीरीज में वह हॉट टॉपिक बने हुए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच आज (1 जुलाई) से 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाना है। मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने वैभव की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वैभव के लिए उनका प्लान भी तैयार है।

वैभव के तूफान से लगा डर?

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव ने इस साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंद में 175 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने IPL 2026 में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन ठोक दिए, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में चुन लिया गया। वैभव ने UK की उड़ान भरने से पहले श्रीलंका-ए के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 गेंद में 94 रन जड़ दिए थे। लगा कि अब उनकी डायरेक्ट प्लेइंग-XI में एंट्री होगी लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मैचों मे वह बेंच पर रही रहे।

 

इंग्लैंड के खिलाफ लंबी सीरीज में भी उन्हें मौका मिलने की कम संभावना है। कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया जाएगा। हालांकि इंग्लैंड की टीम वैभव के लिए पहले से ही प्लान तैयार करके बैठी है, ताकि अगर उन्हें उतारा जाता है, तो उनके तूफान को रोका जा सके। ब्रूक ने खुद यह बात बताई। उन्होंने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी बेहद टैलेंट खिलाड़ी लगते हैं। उन्होंने पिछले डेढ़ साल में शानदार प्रदर्शन किया है। हमारी रणनीति तैयार है और उम्मीद है कि यह कारगर साबित होगी।'

 

यह भी पढ़ें: मैक्सिको ने 40 साल बाद जीता वर्ल्ड कप का नॉकआउट मैच, इक्वाडोर को 2-0 से हराया

इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर को दिया आराम

मेजबान टीम ने सीरीज ओपनर से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-XI की घोषणा कर दी। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को आराम दिया गया है। ये दोनों तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेले थे। उनकी जगह साकिब महमूद और ल्यूक वुड को मौका दिया गया है। जोस बटलर और फिल सॉल्ट एक बार फिर पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। फर्स्ट डाउन ब्रूक उतर सकते हैं। उनके बाद जैकब बेथेल और टॉम बैंटन या विल जैक्स का नंबर होगा।

 

यह भी पढ़ें: किलिएन एमबापे ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, राउंड ऑफ 16 में पहुंचा फ्रांस

 

इंग्लैंड की प्लेइंग-XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डावसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड

 

भारत की संभावित प्लेइंग-XI: संजू सैमसन /वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती


और पढ़ें