इंग्लैंड में पिछले साल टेस्ट मैच की सीरीज खेलने गई भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ग्राउंड्समैन ली फोर्टिस की भिडंत हो गई थी। इस दौरान ग्राउंड्समैन ली फोर्टिस काफी चर्चा में रहे थे। अब एक बार फिस से ग्राउंड्समैन ली फोर्टिस विवाद में घिर गए हैं जिसके बाद उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है।
इंग्लैंड के मशहूर 'सरे काउंटी क्रिकेट क्लब' के ग्राउंड में टेस्ट सीरीज के दौरान गौतम गंभीर और ली फोर्टिस के बीच विवाद हुआ था। भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान गंभीर और फोर्टिस के बीच मैदान की पिच और स्क्वायर की स्थिति को लेकर बहस हुई थी।
यह भी पढ़ें: 'खत्म करने की कोशिश', इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू किया तो PCB ने कर दी शिकायत
गंभीर को बताया था चिड़चिड़ा
पिच और स्क्वायर की स्थिति को लेकर बहस के दौरान गौतम गंभीर ने उंगली उठाकरली फोर्टिस से कहा कि आप मत बताइए करना क्या है। मैदान पर तो किसी तरह यह बात शांत हो गई थी लेकिन इसके बाद फिर ली फोर्टिस ने मीडिया से आकर बात भी की जहां उन्होंने गंभीर को चिड़चिड़ा बता दिया था। उनकी टिप्पणी पर जमकर विवाद हुआ था।
क्या है ताजा विवाद?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजा घटना 28 जुलाई को द ओवल मैदान पर हुई, जब वहां द हंड्रेड टूर्नामेंट के एक मैच की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान ली फोर्टिस की ईसीबी के एक कर्मचारी के साथ बहस हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि ईसीबी का कर्मचारी भावुक होकर रोने लगा। घटना के कुछ देर बाद सरे के चीफ एग्जीक्यूटिव स्टीव एलवर्थी को फोर्टिस के साथ मैदान पर गंभीर बातचीत करते हुए देखा गया। इसके बाद फोर्टिस मैदान से चले गए और इसके बाद से वह अब तक मैदान पर वापस नहीं लौटे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह दोबारा अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे या नहीं।
यह भी पढ़ें: रेप-मर्डर केस में छूटा था आरोपी, महीनों बाद फिर हत्या के आरोप में गिरफ्तार
कौन हैं ली फॉर्टिस?
फोर्टिस 2012 से द ओवल के हेड ग्राउंड्समैन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने महज 30 साल की उम्र में यह पद संभाला था और इंग्लिश क्रिकेट में उन्हें काफी अनुभवी ग्राउंड्समैन माना जाता है। उन्हें 2022 से 2024 के बीच लगातार तीन साल ईसीबी का 'ग्राउंड्स मैनेजर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड भी मिल चुका है। उनके कार्यकाल में सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने लगातार तीन काउंटी चैंपियनशिप खिताब भी जीते हैं। ताजा विवाद के बाद अब उनके अगले फैसले को लेकर चर्चा है।