मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले
सूर्यकुमार यादव
को अपना भारतीय एंबेसडर बनाया है। MLB अमेरिका में काफी फेमस है और वह भारत में भी अपनी जड़ें मजबूत करना चाहता है। इसीलिए उसने सूर्या के साथ पार्टनरशिप की है।
MLB के भारतीय एबेंसडर के तौर पर सूर्या फैन एंगेजमेंट प्रोग्राम, ऑरिजिनल कॉन्टेंट और मार्की इवेंट्स दिखेंगे, जिनका मकसद भारतीय स्पोर्ट्स फैंस को बेसबॉल से जोड़ना है। MLB ने साथ ही JioStar के साथ अपने एग्रीमेंट को भी रिन्यू किया है। इससे दुनिया के सबसे बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक के जरिए भारतीय फैंस तक लाइव MLB गेम्स और कॉन्टेंट पहुंचाने में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें: 'हम चुप नहीं बैठेंगे...' वर्ल्ड कप विवाद पर मिस्र की धमकी, FIFA का क्या कहना है?
MLB से जुड़ने पर उत्साहित हैं सूर्या
सूर्या ने MLB से पार्टनरशिप के बाद कहा 'स्पोर्ट्स की सबसे अच्छी बात यह है कि यह लोगों को एक साथ लाता है, चाहे वे कहीं से भी हों। मैं मेजर लीग बेसबॉल के साथ पार्टनरशिप करने और भारत में इसकी जर्नी का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। मैं खुद इस खेल के बारे में और जानने... और ज्यादा फैंस को उस एनर्जी, उत्साह और कल्चर से परिचित कराने में मदद करने के लिए उत्सुक हूं, जो बेसबॉल को खास बनाते हैं।'
MLB के ग्लोबल ऑपरेशन्स और इवेंट्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, जेरेमिया योलकुट ने कहा, 'भारत दुनिया के बेहतरीन स्पोर्ट्स कल्चर वाले देशों में से एक है और यह पार्टनरशिप हमें फैंस के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने का मौका देती है। सूर्या भारत के सबसे मशहूर एथलीट्स में से एक हैं, जिनमें देश भर के लाखों फैंस से जुड़ने की काबिलियत है। JioStar के साथ हमारी नई पार्टनरशिप के साथ मिलकर, हम देश भर में बेसबॉल की पहुंच को और बढ़ाने के लिए एक मजबूत आधार बना रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: 'तिलक वर्मा कप्तान भी बनेंगे...' दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट पर कसा तंज
MLB ऑल-स्टार वीक में दिखेंगे सूर्या
इस पार्टनरशिप के जरिए सूर्या भारत और अमेरिका दोनों जगहों पर MLB के कई इवेंट्स और इनिशिएटिव में हिस्सा लेंगे। इनमें 10-14 जुलाई के बीच फिलाडेल्फिया में होने वाला 'MLB ऑल-स्टार वीक' इवेंट भी शामिल है।