logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मलेशिया मास्टर्स: अश्मिता चालिहा का सुनहरा सफर थमा, क्वार्टर-फाइनल में हारीं

भारत की अश्मिता चालिहा ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन उनका सुनहरा सफर थम गया है।

Ashmita Chaliha Badminton

अश्मिता चालिहा, Photo Credit: BAI Media/X

भारत की अश्मिता चालिहा का मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स में शानदार सफर शुक्रवार (22 मई) को क्वार्टर-फाइनल में थम गया। चालिहा ने डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजर्सफेल्ड के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन वह 1 एक घंटे तक चले मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-23 खिलाड़ी से जीत नहीं सकीं।। 

 

चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाली वर्ल्ड में 71वें रैंकिंग की भारतीय खिलाड़ी ने कड़े संघर्ष के बाद शुरुआती गेम जीता लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाईं और वह आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से 23-21 18-21 11-21 से हार गईं। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी। थाईलैंड मास्टर्स 2023 में लाइन कजर्सफेल्ड ने अश्मिता को तीन गेम में हराया था।

 

यह भी पढ़ें: SRH और RCB में टॉप-2 की जंग, पिच का कैसा रहेगा मिजाज? पढ़िए रिपोर्ट

पहला गेम में जीतने के बाद पिछड़ीं चालिहा

चालिहा ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में इंटरवल तक 11-6 की बढ़त बना ली थी। लाइन ने इसके बाद वापसी करके 19-18 से आगे हो गईं लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने संयम बनाए रखा और गेम अपने नाम कर लिया। दूसरा गेम भी कुछ इसी तरह चला, जिसमें चालिहा ने एक बार फिर 10-5 की बढ़त बना ली लेकिन डेनमार्क की खिलाड़ी ने 13-13 से बराबरी कर ली। इसके बाद लाइन ने मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया। 

 

अंतिम गेम पूरी तरह से एकतरफा रहा, क्योंकि लाइन ने शुरुआत में ही 8-4 की बढ़त बनाकर अपना दबदबा कायम कर लिया और चालिहा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

 

यह भी पढ़ें: 2027 में धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK के कप्तान ऋतुराज के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

भारत का सफर समाप्त

चालिहा की हार के साथ ही मलेशिया मास्टर्स में भारत का अभियान खत्म हो गया है। पुरुष सिंगल्स में भारत का सफर बुधवार को लक्ष्य सेन और एचएस प्रणॉय की हार के साथ पहले राउंड में ही समाप्त हो गया था। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अब मंगलवार से शुरू होने वाले सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे।


और पढ़ें