logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जो जडेजा-अश्विन नहीं कर सके, वह सुथार ने कर दिखाया, डेब्यू टेस्ट में रचा इतिहास

मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया है। सुथार ने ऐसा कारनाम कर दिखाया है, जो आर अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके।

Manav Suthar IND vs AFG Test

मानव सुथार, Photo Credit: BCCI/X

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मुल्लांपुर टेस्ट में युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने ड्रीम डेब्यू किया। सुथार ने मुकाबले के दूसरे दिन (7 जून) 3 विकेट लेकर अफगानी टीम की हालत पतली कर दी है। भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। इसके बाद टी-ब्रेक से ठीक पहले कप्तान शुभमन गिल ने डेब्यूटंट सुथार को गेंद सौंपी।

 

सुथार ने अपनी छाप छोड़ने के लिए महज 4 गेंदें ही ली। उन्होंने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर अफगानिस्तान के ओपनर सेदिकुल्लाह अटल का विकेट लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। लेफ्ट आर्म स्पिनर सुथार पिछले 25 साल में अपने पहले ही ओवर में टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। इस अवधि में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों ने भी डेब्यू किया लेकिव वह भी ऐसा कमाल नहीं कर सके थे।

 

यह भी पढ़ें: जिस कारण BCCI ने छीनी टेस्ट की उप-कप्तानी, वही गलती कर बैठे ऋषभ पंत

पहले ही ओवर में टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • मोंटू बनर्जी बनाम वेस्टइंडीज, 1948
  • मनोहर हार्डिकर बनाम वेस्टइंडीज, 1958
  • वामन कुमार बनाम पाकिस्तान, 1961
  • चेतन शर्मा बनाम पाकिस्तान, 1984
  • WV रमन बनाम वेस्टइंडीज, 1998
  • नीलेश कुलकर्णी बनाम श्रीलंका, 1997
  • टीनू योहानन बनाम इंग्लैंड, 2001 

यह भी पढ़ें: लोगों के ताने सुनकर भी सुथार ने नहीं मानी हार, अब डेब्यू टेस्ट में बरपाया कहर

सुथार की गेंदबाजी क्यों नहीं देख पाया उनका परिवार?

23 साल के सुथार ने डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 15.5 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने पूरे दिन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को बांधे रखा। हालांकि उनकी गेंदबाजी देखे बिना ही उनके पिता घर लौट गए। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के जगदीश सुथार अपने बड़े बेटे को भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करते देखने के लिए परिवार के साथ मुल्लांपुर तक पहुंचे थे। हालांकि रविवार को मैच के दूसरे दिन अपने बेटे का मैदान पर प्रदर्शन देखे बिना ही घर लौट गए।  

 

जगदीश सुथार ने कहा, 'मैं अपनी पत्नी और बेटी मानसी (मानव सुथार की छोटी बहन) के साथ उसका डेब्यू देखने आया था। कल उसे टेस्ट कैप लेते देखकर कैसा लगा, मैं इसे बयां नहीं कर सकता लेकिन आज हम घर वापस आ गए थे, क्योंकि हम सब नर्वस थे और स्टेडियम से उसे खेलते हुए देखकर थोड़े सुपरस्टीशियस भी थे।'  


जगदीश अपने बेटे की क्रिकेट के मैदान पर सफलता का क्रेडिट लेने से हिचकिचाहट दिखाई। उन्होंने कहा, 'यह पूरी तरह से मानव की कड़ी मेहनत और उसके घंटों के अभ्यास का नतीजा है। वह सुबह ट्रेनिंग के लिए घर से निकलता था और देर शाम लौटता था। इसका क्रेडिट उसे और उसके बचपन के कोच धीरज शर्मा को जाता है जिनके हम सब एहसानमंद हैं। मानव ने अपना सारा क्रिकेट उन्हीं से सीखा।' जगदीश ने यह भी बताया कि मानव सुथार महान स्पिनर अश्विन के बहुत बड़े फैन हैं।


और पढ़ें