logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जिस टॉप ऑर्डर पर था राजस्थान रॉयल्स को घमंड, शमी ने उसे ही ध्वस्त कर दिया

मोहम्मद शमी ने 22 अप्रैल को अपने दूसरे ओवर में राजस्थान रॉयल्स को 2 गेंद में 2 झटके दिए। इसके बाद मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी को चलता कर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 32/3 कर दिया।

Shami IPL

मोहम्मद शमी, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने टॉप-3 के बूते लगातार 4 मैचों में जीत दर्ज की थी। यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की तिकड़ी किसी भी गेंदबाजी क्रम को ध्वस्त कर दे रही थी। मगर अब कहानी बदलती नजर आ रही है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने भी RR की इस खतरनाक तिकड़ी को पावरप्ले में ही निपटा दिया है।

 

बुधवार (22 अप्रैल) को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे सीजन के 32वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर RR ने 2.4 ओवर में 32 रन बना लिए थे। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पटकी हुई डाली, जिस पर पुल करने के प्रयास में यशस्वी जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे। गेंद उनके ग्लव्स को चूमकर विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के पास चली गई। पंत ने छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका। इसके बाद क्रीज पर उतरे ध्रुव जुरेल को शमी ने टेस्ट क्रिकेट वाली लेंथ पर गेंद डाली, जो उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पंत के दस्तानों में समा गई।

 

यह भी पढ़ें: हार का चौका रोकने के लिए दो बदलाव के साथ उतरी LSG, पराग ने अपनी टीम नहीं छेड़ा

RR को लगे झटके पर झटके

यशस्वी 12 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि जुरेल खाता भी नहीं खोल सके। शमी ने इन दोनों बल्लेबाजों को बेहतरीन गेंद पर आउट किया। इसके बाद अगला ओवर लेकर आए मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी को पहली 5 गेंदों पर शांत रखा। वैभव ने आखिरी गेंद पर बल्ला चलाया, जो सही से चढ़ी नहीं और कवर की ओर हवां में टंग गई। दिग्वेश राठी ने पीछे की ओर भागते हुए अच्छा कैप लपका और खतरनाक सूर्यवंशी की पारी खत्म की। इस तरह राजस्थान रॉयल्स का स्कोर देखते ही देखते 32/3 हो गया। वैभव 11 गेंद खेलकर 11 रन ही बना पाए।

 

RR के जो तीन बल्लेबाज टीम के 71% रन बना रहे थे, वह 4 ओवर के अंदर पवेलियन लौट गए। शमी और मोहसिन की कातिलाना गेंदबाजी के चलते मेजबान टीम RR को पावरप्ले में 44/3 के स्कोर पर रोकने में सफल रही।

 

यह भी पढ़ें: 'उसे अब ये जरूर सीखना...' ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने वैभव सूर्यवंशी को दी खास सलाह

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

लखनऊ सुपर जायंट्स - मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान

 

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा


और पढ़ें