logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने लिया संन्यास, IPL को भी कहा अलविदा

भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मोहित ने भारत के लिए आखिरी मैच 10 साल पहले खेला था।

Mohit Sharma Cricketer

मोहित शर्मा, File Photo Credit: Mohit Sharma/Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने संन्यास ले लिया है। 37 साल के मोहित ने बुधवार (3 दिसंबर) इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट कर जानकारी दी कि वह सभी तरह के क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहे हैं। यानी वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी नहीं खेलते दिखेंगे। मोहित IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। मोहित के पास मिनी ऑक्शन में उतरने का मौका था लेकिन ऑक्शन से 12 दिन पहले ही उन्होंने IPL को भी अलविदा कह दिया है।


इसके साथ ही मोहित के 34 इंटरनेशनल मैच और IPL में एक दशक से भी ज्यादा चले करियर का अंत हो गया है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 26 ODI और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। भारतीय टीम की जर्सी में वह आखिरी बार 10 साल पहले नजर आए थे। मोहित ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट में फैंस, टीम के साथियों और अधिकारियों को शुक्रिया कहा है।

 

यह भी पढ़ें: टी20 टीम में हार्दिक की वापसी, शुभमन भी लौटे; रिंकू सिंह बिना खेले ही बाहर

टीम इंडिया के लिए 2013 में किया था डेब्यू

मोहित ने लिखा, 'आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने से लेकर भारत की जर्सी पहनने और IPL खेलने तक यह सफर शानदार रहा है। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन को विशेष धन्यवाद, जिसका मेरे करियर में महत्वपूर्ण रोल रहा। साथ ही अनिरुद्ध सर का आभार जिनके निरंतर मार्गदर्शन और विश्वास ने मेरे सफर को दिशा दी, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'

 
टीम इंडिया के लिए 2013 में डेब्यू करने वाले मोहित ने 26 ODI में 35 विकेट और 8 टी20I में 6 विकेट झटके। वह 2015 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। एमएस धोनी की कप्तानी में मोहित चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेथ ओवरों में एक भरोसेमंद गेंदबाज बनकर उभरे थे।

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने रायपुर में ठोका शतक, सचिन तेंदुलकर का महान रिकॉर्ड नहीं रहा अछूता

 

4 IPL फ्रेंचाइजियों के लिए खेले मोहित

मोहित ने लिखा, 'BCCI, मेरे कोचों, टीम के साथियों, IPL फ्रेंचाइजी, सहयोगी स्टाफ और मेरे सभी दोस्तों का धन्यवाद, जिन्होंने हमेशा प्यार और समर्थन दिया। विशेष धन्यवाद मेरी पत्नी को जिन्होंने हमेशा मेरे 'मूड स्विंग्स' और गुस्से को संभाला और हर कदम पर साथ दिया।' चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मोहित ने IPL में किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स), दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का भी प्रतिनिधित्व किया। IPL 2023 में वह गुजरात टाइटंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।


और पढ़ें