एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। इस प्रतियोगिता में भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें भी हिस्सा लेंगी। यह दूसरी बार होगा जब भारत की क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स में शिरकत करेंगी। इससे पहले 2023 हांगझोऊ गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया था और गोल्ड मेडल जीता था।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया था। पुरुष टीम का फाइनल अफगानिस्तान से था, जो बारिश में धुल गया था। इसके बाद टीम इंडिया को बेहतर सीडिंग के आधार पर गोल्ड दिया गया था। तब टीम के लिए सबसे ज्यादा रन युवा सलामी बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल
ने बनाए हैं। उन्होंने 2 पारियों में 100 रन बटोरे थे।
यह भी पढ़ें: 28 चौके-छक्के... शेर-ए-पंजाब टी20 लीग नमन धीर की आंधी, 63 गेंद में ठोके 173 रन
यशस्वी के बल्ले से आया था शतक
बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी ने नेपाल के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में 49 गेंद में 100 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में खाता भी नहीं खोल सके। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया महज 97 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी, जिसे उसने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (26 गेंद में नाबाद 40 रन) और
तिलक वर्मा
(26 गेंद में नाबाद 55 रन) की आक्रामक पारियों की मदद से 9.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।
ऋतुराज ने इससे पहले नेपाल के खिलाफ 25 रन बनाए थे। इस तरह उनके टूर्नामेंट में कुल 65 रन रहे। वह एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। तिलक 57 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद रिंकू सिंह (37 रन) और शिवम दुबे (37 रन) हैं।
यह भी पढ़ें: महिला एशिया कप सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? आ गया नॉकआउट का शेड्यूल
एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
- यशस्वी जायसवाल - 100 रन
- ऋतुराज गायकवाड़ - 65 रन
- तिलक वर्मा - 57 रन
- रिंकू सिंह - 37 रन
- शिवम दुबे - 25 रन