logo

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 में खेलेंगे धोनी, CSK फैंस के लिए यह खबर अच्छी है या बुरी?

44 साल के महेंद्र सिंह धोनी आगामी IPL सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। धोनी को इस फ्रेंचाइजी ने 4 करोड़ रुपये में रिटने किया था।

MS Dhoni IPL

IPL 2025 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में खेलते नजर आएंगे। IPL 2026 अगले महीन से होने वाला है। धोनी को इस सीजन के लिए CSK ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 44 साल के धोनी को जब CSK ने रिटेन किया, तब इस बात की चर्चा थी कि शायद वह स्क्वॉड में रहकर बाकी खिलाड़ियों को गाइड करेंगे लेकिन फ्रेंचाइजी के CEO ने साफ कर दिया है कि वह मेंटोर की भूमिका के साथ मैदान पर भी उतरेंगे।

CSK फैंस धोनी के खेलने से खुश होंगे?

धोनी IPL 2008 से ही CSK के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को 5 IPL ट्रॉफियां जिताई हैं। धोनी की कप्तानी में CSK इस लीग की सबसे सफल टीम बनी। मगर बढ़ती उम्र में उनका CSK के लिए खेलना टीम को नुकसान पहुंचा रहा है। पिछले IPL सीजन में उन्होंने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था। अश्विन से भी नीचे उतरने पर उनकी और टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: SL vs ENG मैच धुला तो सुपर-8 ग्रुप-2 में मचेगा बवाल, PAK की बढ़ेंगी मुश्किलें?

 

CSK में धोनी की मौजूदगी अहम है। उनका टीम से जुड़े रहना रणनीति बनाने में काम आएगा लेकिन सिर्फ विकेटकीपिंग और मैदान पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की मदद करने के लिए उन्हें खिलाना CSK के लिए दोधारी तलवार साबित हो रही है। बतौर बल्लेबाज धोनी टीम की मदद नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते उनके फैंस भी अब उन्हें IPL में खेलता नहीं देखना चाहते।

 

पिछले IPL सीजन के दौरान धोनी और CSK फैंस के कई वीडियो सामने आए थे, जिसमें वे कहते नजर आए कि धोनी को अब नहीं खेलना चाहिए, क्योंकि उनके खेलने से टीम एक कम बल्लेबाज के साथ उतर रही है। देखना अहम होगा कि वह आगामी सीजन के कुछ मैचों में खेलते हैं या पूरे सीजन मैदान पर उतरेंगे। बता दें कि अब संजू सैमसन के रूप में CSK के पास एक अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज है, जो मैदान पर धोनी की गैरमौजूदगी को उतना महसूस नहीं होने देगा।

 

यह भी पढ़ें: मारक्रम पर है फोकस... कहीं आउट ऑफ सिलेबस साबित न हो जाएं एनगिडी!

IPL 2025 में बनाए 196 रन

धोनी ने पिछले सीजन में ऋतुराज के चोटिल होने पर CSK की कमान संभाली थी। उन्होंने 13 पारियों में 196 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.17 का था। उनके स्ट्राइक रेट पर खूब सवाल उठाए गए थे, क्योंकि वह जिस नंबर पर आ रहे थे, वहां 200 के आस-पास का स्ट्राइक रेट होना आम है। वह विकेटों के बीच अब तेजी से दौड़ने में सक्षम नहीं हैं, जिससे उन्हें फिनिशिंग के लिए आने पर आलोचना झेलनी पड़ी थी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap