logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने कीरोन पोलार्ड, IPL 2027 से पहले मिला प्रमोशन

पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को हेड कोच नियुक्त किया है। पोलार्ड इससे पहले बैटिंग कोच थे। वह महेला जयवर्धने की जगह लेंगे।

Kieron Pollard Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस, Photo Credit: Mumbai Indians/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 सीजन से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को हेड कोच बनाया है। पोलार्ड पिछले कुछ सीजन से टीम के बैटिंग कोच थे। अब वह महेला जयवर्धने के जाने के बाद हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। पोलार्ड मुंबई इंडियंस की सभी खिताबी जीत का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने हेड कोच बनाए जाने पर कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है।

 

पोलार्ड ने कहा, 'मुंबई इंडियंस के हेड कोच रोल निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुंबई इंडियंस मेरे जीवन और करियर का बहुत बड़ा हिस्सा रही है। टीम, खिलाड़ियों और पलटन के साथ मेरा जो रिश्ता है, वह मेरे लिए बेहद खास है। खिलाड़ी और फिर कोच के रूप में इस सफर का हिस्सा रहने के कारण मैं समझता हूं कि मुंबई इंडियंस क्या है और उसके साथ जुड़ने की जिम्मेदारियां क्या हैं।'


पोलार्ड ने 2010 सीजन से 2022 तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही IPL खेला। उन्होंने इस टीम के लिए 189 IPL मैचों में 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए। इसके अलावा 69 विकेट भी झटके।

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, फ्री में कहां दिखेगा मैच?

पोलार्ड के हेड कोच बनने पर नीता अंबानी ने क्या कहा?

मुंबई इंडियंस की सह-मालकिन नीता मुकेश अंबानी ने पोलार्ड की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा, 'पोलार्ड 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और पिछले 16 वर्षों में हमारे परिवार का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने हमें कई यादगार पल दिए और कोच के रूप में भी अपने अनुभव, जुनून और खेल की गहरी समझ को साझा किया है। हमें खुशी है कि अब वह हेड कोच की नई जिम्मेदारी संभालेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: IND A vs NZ A: 5 बल्लेबाज जीरो पर आउट, 113 रन पर सिमटी इंडिया A की टीम

 

उन्होंने आगे कहा, 'पॉली अच्छी तरह जानते हैं कि MI की जर्सी पहनने का क्या मतलब है और पलटन के लिए खेलने के लिए क्या जरूरी होता है। मुझे भरोसा है कि वह इस भूमिका में भी उसी प्रतिबद्धता, विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे। मैं टीम को उसके अगले अध्याय में आगे ले जाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।'


और पढ़ें