logo

ट्रेंडिंग:

खेल रत्न के लिए हार्दिक, अर्जुन अवॉर्ड के लिए कौन-कौन हुआ नॉमिनेट? देखिए लिस्ट

हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिलेगा। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 24 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए किसी भी क्रिकेटर के नाम की सिफारिश नहीं की गई है।

Divya Deshmukh Chess Player

चेस प्लेयर दिव्या देशमुख, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 के लिए 25 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है। हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिलना तय है। हार्दिक इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस अवॉर्ड के लिए चयन समिति ने सिफारिश की है। वहीं अर्जुन पुरस्कार के लिए 24 खिलाड़ियों के नाम आगे बढ़ाए गए हैं, जिनमें कोई क्रिकेटर शामिल नहीं है। लगातार दूसरे साल नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए किसी भी क्रिकेटर के नाम की सिफारिश नहीं की गई है।

योगासन खिलाड़ी का भी हुआ चयन

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए पहली बार योगासन खिलाड़ी का नाम भी दिया गया है। योगासन खेल से जुड़ीं आरती पाल अर्जुन अवॉर्ड के लिए सेलेक्ट हुई हैं। खेल मंत्रालय ने 5 साल पहले इस खेल को मान्यता दिया था। आरती फिलहाल नेशनल और एशियन चैंपियन हैं। योगासन को 2026 एशियन गेम्स में नुमाइशी खेल के रूप में शामिल किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: एशेज ने खत्म किया ओली पोप का टेस्ट करियर? भारत के खिलाफ जड़ा था आखिरी शतक

अर्जुन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुईं दिव्या 

खिलाड़ियों को नॉमिनेट करने के लिए बुधवार (24 दिसंबर) को चयन समिति की बैठक हुई। चयन समिति में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के उपाध्याक्ष गगन नारंग, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट और पूर्व हॉकी खिलाड़ी एमएम सोमैया शामिल थे। उन्होंने अर्जुन अवॉर्ड के लिए जिन खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की है, उसमें चेस प्लेयर दिव्या देशमुख और विदित गुजराती भी हैं।

 

दिव्या ने हाल ही में FIDE महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं। एशियन गेम्स 2023 में सिल्वर मेडल जीतने वाले तेजस्विन शंकर को का नाम भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए आगे बढ़ाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: रोके नहीं रुकेंगे RO-KO, विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित और विराट ने जड़ा शतक

 

यहां देखिए अर्जुन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट: तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), प्रियंका (एथलेटिक्स), नरेंद्र (मुक्केबाजी), विदित गुजराती (चेस), दिव्या देशमुख (चेस), धनुष श्रीकांत (Deaf शूटिंग), प्रणति नायक (जिमनास्टिक), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), निर्मला भाटी (खो-खो), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भ्याण (पैरा-एथलेटिक्स), पद्मनाभ सिंह (पोलो), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योराण (शूटिंग), मेहुली घोष (शूटिंग), सुतीर्था मुखर्जी (टेबल टेनिस), सोनम मलिक (कुश्ती), आरती (योग), त्रिसा जॉली (बैडमिंटन), गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), लालरेम्सियामी हमार जोटे (हॉकी), मोहम्मद अफसल (एथलेटिक्स), पूजा (कबड्डी)।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap