logo

मूड

ट्रेंडिंग:

न अरशद जीते न नीरज, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आठवें स्थान पर रहे। नीरज टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद पहली बार किसी इवेंट में टॉप-2 से बाहर रहे हैं।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा। (File Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के जैवलिन थ्रो फाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पिछले दो बार के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम को क्रमश: आठवें और दसवें स्थान पर रहना पड़ा है। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो 84.02 मीटर का रहा, जो उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में किया। नीरज पांचवें राउंड के बाद मेडल की रेस से बाहर हुए। उनका पांचवां थ्रो फाउल रहा।

 

पाकिस्तान के अरशद नदीम का प्रदर्शन और बुरा रहा। उन्होंने अपना बेस्ट थ्रो 82.75 मीटर का किया। उन्होंने 82.73 मीटर के साथ निराशाजनक शुरुआत की थी। इसके बाद उनका दूसरा थ्रो फाउल गया। अरशद ने अपने तीसरे प्रयास में पूरा जोर लगाया लेकिन उनका भाला 82.75 मीटर की ही दूरी तय कर सका। ओलंपिक चैंपियन अरशद चौथे राउंड में फाउल करते ही एलिमिनेट हो गए।

 

यह भी पढ़ें: रमीज राजा ने एंडी पायक्रॉफ्ट को बताया भारत का फेवरेट, सच्चाई क्या है?

अरशद नदीम। (Photo Credit: PTI)

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की जर्सी पर होगा अपोलो टायर्स का नाम, 579 करोड़ में हुई डील

नीरज चोपड़ा का सुनहरा सफर थमा

नीरज चोपड़ा ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद से उनका हर कम्पटीशन में दबदबा रहा लेकिन अब इस सुनहरे सफर पर ब्रेक लग गया है। ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद नीरज पहली बार किसी इवेंट में टॉप-2 फिनिश नहीं कर पाए। उन्होंने हाल ही में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर का बैरियर तोड़ा था लेकिन यहां 85 मीटर का भी आंकड़ा नहीं छू पाए।

नीरज चोपड़ा के थ्रो

  • पहला प्रयास - 83.65 मीटर
  • दूसरा प्रयास - 84.03 मीटर
  • तीसरा प्रयास - फाउल
  • चौथा प्रयास - 82.86 मीटर
  • पांचवां प्रयास - फाउल

मेडल से चूके सचिन यादव

एक ओर नीरज चोपड़ा संघर्ष करते रहे तो दूसरी ओर सचिन यादव का जलवा रहा। सचिन यादव ने अपने पहले ही प्रयास में 86.27 मीटर का थ्रो कर सनसनी मचा दी। यह उनका पर्सनल बेस्ट थ्रो रहा। इसके बाद उनके दो और थ्रो 85 मीटर से ऊपर के रहे। हालांकि सचिन 40 सेंटीमीटर के अंतर से मेडल से चूक गए। वह 86.27 मीटर के अपने बेस्ट प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहे। केशोर्न वाल्कॉट (88.16 मीटर) ने गोल्ड मेडल जीता। वही ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (87.38 मीटर) सिल्वर और कर्टिस थॉम्पसन (86.67 मीटर) ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।


और पढ़ें