logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एशियन गेम्स में उतरेंगे नीरज चोपड़ा... AFI ने की पुष्टि, थरंगा से मिलेगी चुनौती

एथलेटिक्स फेडरेशन ने पुष्टि की है कि जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा आगामी एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे। पीठ की चोट से उबरने के बाद नीरज हाल ही में दोहा डायमंड लीग में उतरे थे, जहां वह चौथे स्थान पर रहे थे।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा, Photo Credit: Wanda Diamond League

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा सितंबर-अक्टूबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स में अपने खिताब का बचाव करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के सेलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। नीरज पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट से उबर गए हैं। उन्होंने हाल में दोहा डायमंड लीग से अपने सीजन की शुरुआत की, जहां उन्होंने 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। 

 

दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट 28 साल के नीरज ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने की पुष्टि तो कर दी थी लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया था कि वह 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: अब हॉकी में पाकिस्तान ने किया सरेंडर, टीम इंडिया ने FIH प्रो लीग 7-1 से रौंदा

AFI को नीरज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

सुमारीवाला ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, 'वह (नीरज) कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स दोनों में भाग लेंगे। उन्होंने क्वालिफाई कर लिया है और वह अभी चोट से पूरी तरह उबरने की प्रक्रिया में है। उन्होंने सीजन की अपनी पहली प्रतियोगिता में ही 86 मीटर (85.69 मीटर) भाला फेंका, जो शानदार है।' 

 

उन्होंने कहा, 'नीरज ने (चीन में 2022 में खेले गए एशियन गेम्स में) 88 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता था। वह अब 86 मीटर के करीब हैं, तो हमें कोई कारण नहीं दिखता कि जिससे यह लगता हो कि वह कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स दोनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: केप वर्डे ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बना

नीरज को थरंगा से मिलेगी चुनौती 

AFI की सेलेक्शन कमिटी नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन (रविवार) भारतीय टीम की घोषणा कर सकती है। नीरज ने चीन के हांगझोऊ में पिछले एशियन गेम्स में 88.88 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। आइची-नागोया में नीरज का सामना श्रीलंका के उभरते सितारे रुमेश थरंगा पथिरागे से होने की उम्मीद है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया और फिर दो डायमंड लीग खिताब जीते। इनमें दोहा में जीता गया खिताब भी शामिल है। पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं, जिससे एशियन गेम्स में मेंस भाला फेंक प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो जाएगी। 

 

AFI ने हालांकि यह फैसला नीरज पर छोड़ दिया है कि क्या वह 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं या नहीं। नीरज को इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 32 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया था। AFI के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में वर्ल्ड एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष सुमारीवाला ने कहा, 'हमने यह फैसला उन पर छोड़ दिया है। वह इन प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं और अब हमारा ध्यान उस प्रक्रिया पर है, जिससे वह कॉमनवेल्थ गेम्स के साथ-साथ एशियन गेम्स में भी अपना बेस्ट दे सकें।'


और पढ़ें