logo

ट्रेंडिंग:

CWG: क्या है नेटबॉल खेल, किन देशों में है लोकप्रिय? नियम से लेकर हर बात जानिए

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10 खेलों में से एक नेटबॉल है। जानिए इस खेल से जुड़े रोचक फैक्ट्स और नियम।

Netball CWG Glasgow 2026

नेटबॉल, Photo Credit: Glasgow 2026

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 में शामिल खेलों की चर्चा जोरों पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग और टेबल टेनिस जैसे खेल इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में देखने को नहीं मिलेंगे। इन खेलों में भारत मजबूत है और लगातार मेडल जीतते रहा है। ग्लासगो 2026 से इन खेलों को बाहर किए जाने से भारत की मेडल संख्या पर बड़ा असर देखने को मिलेगा।

 

CWG होस्ट करना अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया CWG 2026 को होस्ट करने से पीछे हट गया था, जिसके बाद ग्लासगो को होस्ट चुना गया। लागत कम रखने के लिए ग्लासगो 2026 में सिर्फ 10 स्पोर्ट्स इवेंट रखे गए हैं, जिनमें नेटबॉल भी शामिल है। इस खेल को CWG में पहली बार 1998 में एंट्री मिली थी। तब से यह CWG के हर एडिशन का हिस्सा है।

 

यह भी पढ़ें: क्या है 3x3 बास्केटबॉल का नियम, जिसे 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया है?

क्या है नेटबॉल?

नेटबॉल एक टीम गेम है, जिसमें 7-7 खिलाड़ी खेलते हैं। यह बास्केटबॉल से मिलता-जुलता खेल है लेकिन इसमें कोई ड्रिबलिंग नहीं होती। यानी नेटबॉल में खिलाड़ी गेंद को उछालते हुए नहीं चल सकते और यह नॉन-कॉन्टैक्ट गेम है।

 

यह खेल सबसे ज्यादा कॉमनवेल्थ देशों में लोकप्रिय है। उनमें भी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इस खेल को लेकर सबसे ज्यादा दीवानगी है। इसे महिलाएं बहुत खेलती हैं और यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे लोकप्रिय महिला स्पोर्ट है।

 

नेटबॉल का पहला इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 1938 में खेला गया था। जानकारी के मुताबिक, अब नेटबॉल 80 से ज्यादा देशों में खेला जाता है। इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) ने इसे 1995 में मान्यता दी थी।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में जन्म, IPL में भी बिके, अब ठोका दोहरा शतक, कौन हैं अमन राव?

नियम क्या है?

यह गेम आयताकार कोर्ट पर खेला जाता है, जिसकी लंबाई 30.5 मीटर और चौड़ाई 15.25 मीटर होती है। कोर्ट को तीन हिस्सों में बांटा जाता है और हर टीम के सातों खिलाड़ियों की पोजिशन फिक्स होती है। खिलाड़ी अपने क्षेत्र से अगर बाहर जाएंगे तो उसे ऑफसाइड माना जाएगा। सिर्फ गोल शूटर (GS) या गोल अटैक (GA) ही गोल कर सकते हैं।

 

कोर्ट के दोनों छोर पर ऊंचे गोल पोस्ट होते हैं, जिनमें ऊपर एक रिंग (हूप) लगा होता है, जो बिना बैकबोर्ड के होता है। नेटबॉल गेंद बॉस्केटबॉल जैसी ही होती लेकिन साइज थोड़ी छोटी रहती है।

 

गेंद का पोजेशन रखने वाला खिलाड़ी चल नहीं सकता। यानी वह ड्रिबल करते हुए आगे नहीं बढ़ सकता। उसे 3 सेकंड के अंदर पास या शूट करना होता है। बता दें कि नेटबॉल मैच में 15-15 मिनट के चार क्वार्टर होते हैं। 

 

CWG 2026 में नेटबॉल इवेंट में हिस्सा लेंगे ये देश

 

पूल-ए पूल-बी
ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड
इंग्लैंड जमैका
साउथ अफ्रीका वेल्स
मलावी युगांडा
टोंगा स्कॉटलैंड
नदर्न आयरलैंड त्रिनिदाद एंड टोबैगो

 

Related Topic:#Commonwealth Games

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap