logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फिलिप्स-ब्रेसवेल के तूफान के बाद डफी ने बरपाया कहर, बुरी तरह हारी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड ने 260 रन का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर खेलकर 172 रन ही बना सकी। जैकब डफी ने 4 विकेट लेकर भारतीय टीम का पुलिंदा बांध दिया।

Glenn Phillips Century IND vs NZ 4th T20

ऑकलैंड में शतक लगाने के बाद जश्न मनाते ग्लेन फिलिप्स, Photo Credit: @BLACKCAPS

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड में खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान किवी टीम ने 87 रन से बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में टीम इंडिया पूरे 20 ओवर खेलकर 172 रन ही बना सकी। जैकब डफी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। कप्तान मिचेल सैंटनर और मैथ्यू फिशर ने 2-2 विकेट झटके।

 

इससे पहले ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने मिडिल ओवर्स में आतिशबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। फिलिप्स ने 49 गेंद में 107 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 10 छक्के निकले। ब्रेसवेल ने 25 गेंद में 4 चौके और 6 छक्के उड़ाते हुए 65 रन जड़े। डैरिल मिचेल (9 गेंद में 24 रन) और फिन एलेन (17 गेंद में 31) ने भी उपयोगी योगदान दिए। भारतीय टीम ने 5 मैचों की इस सीरीज के पहले 3 मुकाबले जीत लिए थे। सीरीज उसके नाम हो चुका है। पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: 5 गेंद में खाए 5 छक्के... कप्तान पंड्या बने विलेन, पाकिस्तान से हारी टीम इंडिया

भारत की फ्लॉप रही बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप किए जाने के बाद ओपनिंग स्लॉट में वापस आए संजू सैमसन ने 260 के चेज में चौके के साथ शुरुआत की लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद चोट से वापसी कर रहे ईशान किशन खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। जैकब डफी ने पहली 5 गेंद में ही टीम इंडिया को रन चेज में काफी पीछे धकेल दिया, जिससे वह कभी उबर ही नहीं पाई। अभिषेक शर्मा 15 गेंद में 27 रन बनाकर पांचवें ओवर में आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर (11 गेंद में 22 रन) भी पावरप्ले के अंदर चलते बने, जिसके बाद महज औपचारिकताएं ही बची थीं।

 

पांचवें नंबर पर भेजे गए अक्षर पटेल ने 9 गेंद में 7 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी ने 10 गेंद में 21 रन बनाए। नमन धीर 13 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 19वें ओवर में आउट होने से पहले 35 गेंद खेलकर 35 रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में WPL में एंट्री, क्यों इतनी खास हैं उमा काशवी?

बुरी तरह पिटे भारतीय गेंदबाज

मयंक यादव ने पहले ओवर में ही टिम साइफर्ट का विकेट लेने के बाद अगले ओवर में डैरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद फिलिप्स और एलेन ने 59 रन की तेज साझेदारी की। अक्षर ने एलेन का विकेट लेकर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। 12वें ओवर में मयंक ने बेवोन जैकब्स को चलता कर न्यूजीलैंड का स्कोर 112/4 कर दिया। लगा कि भारतीय टीम कीवियों को एक बार फिर 200 के नीचे रोक देगी लेकिन फिलिप्स-ब्रेसवेल ने भारतीय गेंदबाजों की चौतरफा धुनाई कर न्यूजीलैंड को 250 के पार पहुंचा दिया। 

 

भारत की ओर से मयंक यादव ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट झटका। नीतीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवर में 64 रन लुटाए। प्रिंस यादव ने अपने कोटे के 4 ओवर में 49 रन खर्चे। अक्षर ने 3 ही ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 43 रन दिए। इन सभी को 1-1 सफलता मिली लेकिन ये रन गति पर लगाम लगाने में असफल रहे।

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें