logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारीतय ग्रैंडमास्टर पी इनियन ने जीता ला प्लाग्ने ओपन इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट

भारत के पी इनियन ने ला प्लाग्ने ओपन इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट जीत लिया है। पी इनियन ने इस टूर्नामेंट में कोई बाजी नहीं गवाई और 7.5 पॉइंट्स हासिल किए।

P Iniyan Chess

पी इनियान, Photo Credit: AIR News/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियन ने फ्रांस में आयोजित छठे ला प्लाग्ने ओपन इंटनरेशनल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। उन्होंने मास्टर्स वर्ग में अपराजित रहते हुए खिताब अपने नाम किया। 23 साल के इनियन 9 राउंड में 7.5 पॉइंट्स हासिल कर चैंपियन बने।

 

इनियन ने टूर्नामेंट में भी एक भी बाजी नहीं गंवाई। उन्होंने 6 मुकाबले जीते और 3 ड्रॉ खेले, जिससे वह स्पष्ट बढ़त के साथ चैंपियन बने। शुक्रवार (10 जुलाई) को कम्पलीट हुए इस टूर्नामेंट में 20 देशों के 142 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 13 ग्रैंडमास्टर और 22 इंटरनेशनल मास्टर शामिल थे।

 

यह भी पढ़ें: जैनिक सिनर विंबलडन फाइनल में पहुंचे, नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराया

पहले राउंड में इनियन को मिला था वॉकओवर

पहले राउंड में वॉकओवर मिलने और दूसरे राउंड का मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद इनियन ने लगातार दो जीत दर्ज कर लय हासिल की। पांचवें राउंड में एक और ड्रॉ के बाद उन्होंने लगातार तीन मुकाबले जीतकर खिताब लगभग सुनिश्चित कर लिया। इस दौरान उन्होंने तीसरे स्थान पर रहे इटली के ग्रैंडमास्टर लुका मोरोनी और उप-विजेता रहे यूक्रेन के इंटरनेशनल मास्टर दानियिल मोसेसोव को महत्वपूर्ण मुकाबलों में हराया। 

 

यह भी पढ़ें: कितने बजे से शुरू होगा IND v ENG पांचवां टी20, इंग्लैंड को रोक पाएगी टीम इंडिया?

 

अंतिम राउंड से पहले इनियन एक पॉइंट की बढ़त पर थे और खिताब जीतने के लिए उन्हें केवल ड्रॉ की दरकार थी। उन्होंने भारत के इंटरनेशनल मास्टर अरोन्याक घोष के खिलाफ अंतिम मुकाबला ड्रॉ खेलकर आराम से यह लक्ष्य हासिल किया और चैंपियन बने। अरोन्याक घोष और दीप्तायन घोष दोनों ने 6.5 पॉइंट्स के साथ संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया। यह इस साल इनियन का चौथा खिताब और 2026 में क्लासिकल चेस का दूसरा खिताब है।

Related Topic:#Chess

और पढ़ें