logo

ट्रेंडिंग:

T20 World Cup 2026: आज से सुपर-8 का आगाज, कहां दिखेगा पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सुपर-8 मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होने वाली है। इस मैच से जुड़ी सभी जानकारियां यहां जानिए।

news image

मिचेल सैंटनर और सलमान अली आगा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (21 फरवरी) से सुपर-8 के मुकाबले खेले जाएंगे। सुपर-8 राउंड के पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टक्कर होने वाली है। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, जहां स्पिनरों की मददगार पिच देखने को मिलेगी। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम ईश सोढ़ी को प्लेइंग-XI में शामिल कर सकती है। लेग स्पिनर ईश सोढ़ी अब तक बेंच पर ही रहे हैं। 

 

लॉकी फर्ग्यूसन खेलेंगे या नहीं, यह तय नहीं है। फर्ग्यूसन पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौटे थे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले श्रीलंका लौट आए हैं लेकिन उनको प्लेइंग-XI में शामिल करने पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: टॉप-3 पर टिका है साउथ अफ्रीका, मारक्रम-डिकॉक-रिकलटन नहीं चले तो क्या होगा?

पाकिस्तान की टीम में क्या होगा बदलाव?

पाकिस्तान ने भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद नामीबिया के खिलाफ दो बदलाव किए थे। शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहमद की जगह सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को खिलाया गया था। पाक टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है। फहीम अशरफ को बाहर कर अबरार अहमद को वापस लाया जा सकता है। फहीम को आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ एक भी ओवर डालने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में उनकी जगह अबरार को खिलाना पाकिस्तान के स्पिन अटैक को मजबूत करेगा।

 

यह भी पढ़ें: सब कुछ लुट जाने पर जगा ऑस्ट्रेलिया, ओमान को हराकर बचाई लाज

कितने बजे से शुरू होगा PAK vs NZ मैच?

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा।

टीवी पर कहां दिखेगा PAK vs NZ मैच?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यानी टीवी पर इस मुकाबले को देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

मोबाईल पर कैसे देखें PAK vs NZ मैच?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर फ्री में इस मुकाबले को देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, ख्वाजा नफे, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज/फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, अबरार अहमद

 

न्यूजीलैंड - टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap