logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रेसलिंग और बॉक्सिंग में गोल्ड; परवीन हुड्डा, सुजीत और अंकुश ने अपने नाम किए मेडल

एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने भारत के लिए 1 और गोल्ड मेडल हासिल किया है। रेसलिंग में सुजीत कलकल और बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल ने भी गोल्ड जीता है।

Asian Games 2026, Parveen Hooda, Parveen Hooda Gold Medal,

भारतीय खिलाड़ी परवीन हुड्डा, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 के 13वें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन जारी है। बॉक्सिंग में भारत की धाकड़ खिलाड़ी परवीन हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है। परवीन ने फाइनल में चीनी ताइपे की बॉक्सर को स्प्लिट डिसीजन में 3-2 से हराया। उन्होंने महिला 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में ओलंपिक पदक विजेता प्रतिद्वंद्वी को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। इसके के साथ भारत के खाते में बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड मेडल आ चुका है।  

 

इससे पहले लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 75kg बॉक्सिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है, उन्होंने चीन की बाओ जियाई को 5-0 के एकमत फैसले से हराया। अभी तक 15 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज समेत 75 मेडल जीत चुका है। जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में करीब 500 भारतीय एथलीट पदक के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: लवलीना ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, टॉप 5 में पहुंचा भारत

रेसलिंग में सुजीत और बॉक्सिंग में अंकुश ने जीता गोल्ड  

वहीं, भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल ने 80 किलोग्राम वर्ग में साउथ कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। अंकुश पंघाल ने सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के मौजूदा 75 किग्रा वर्ल्ड चैंपियन फजलिद्दीन एर्किनबोएव को 4-1 से हराया था। 

इसके अलावा, भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती फाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमाजिद कुडिएव को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। सुजीत कलकल ने इससे पहले ओलंपिक चैंपियन कोटारा कियूका को 3-3 से हराकर एशियाई खेलों में पुरुषों के 65kg वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी।

भारत के खाते में 75 मेडल 

अब तक भारत के खाते में 75 मेडल आ चुके हैं, इसमें 15 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज हैं। इन दो गोल्ड मेडल के साथ भारत मेडल टैली में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और उज्बेकिस्तान के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।   

 

एशियन गेम्स 2026 के 13वें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन जारी है और भी मेडल आने बाकी हैं, आज दिन की शुरुआत तीरंदाजी में गोल्ड मेडल के साथ हुई। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने शुक्रवार को दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर एशियाई खेलों में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता। 


और पढ़ें