logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PKL ऑक्शन से पहले 83 खिलाड़ी हुए रिटेन, शादलू को हरियाणा ने किया रिलीज

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है। पवन सहरावत, नवीन कुमार और मोहम्मदरेजा शादलू जैसे खिलाड़ी रिटेन नहीं हुए हैं।

Mohammadreza Shadloui PKL

हरियाणा स्टीलर्स ने मोहम्मदरेजा शादलू को रिटेन नहीं किया है। (Photo Credit: PKL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन 31 मई और 1 जून को मुंबई में होगा। इससे पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। सुनील कुमार (यू मुंबा), असलम इनामदार और मोहित गोयल ( दोनों पुनेरी पलटन) जैसे प्रमुख खिलाड़ी रिटेन हुए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स ने जयदीप दाहिया को अपने साथ बरकरार रखा है। यूपी योद्धा ने सुरेंदर गिल को रिटेन किया है। आमिर मोहम्मद जफरदानेश अगले सीजन भी यू मुंबा के लिए खेलते नजर आएंगे।

 

इस बार कुल 83 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। 25 खिलाड़ी 'एलीट रिटेन्ड प्लेयर्स' कैटेगरी में रिटेन हुए हैं। 'रिटेन्ड यंग प्लेयर्स' कैटेगरी में 23 जबकि 'न्यू यंग प्लेयर्स' कैटेगरी में 35 खिलाड़ी रिटेन हुए हैं। हरियाणा स्टीलर्स ने ईरान के धाकड़ ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलू को रिटेन नहीं किया है। शादलू पिछले सीजन मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: दोहा में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, अब कैसे जीतेंगे डायमंड लीग?

 

ऑक्शन में उतरेंगे ये सितारे

 

मोहम्मदरेजा शादलू के अलावा पवन सहरावत, नवीन कुमार, आशु मलिक, अर्जुल देशवाल और प्रदीप नरवाल जैसे स्टार खिलाड़ी भी रिटेन नहीं हुए हैं। ये प्लेयर्स अब ऑक्शन में नजर आएंगे, जिन पर बड़ी बोली लग सकती है। पिछले सीजन के टॉप रेडर देवांक को पटना पाइरेट्स ने रिटेन नहीं किया है। फजल अत्राचली और मनींदर सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी ऑक्शन में उतरने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा 90 मीटर का बैरियर, डायमंड लीग में रचा इतिहास

 

500 से ज्यादा खिलाड़ी ऑक्शन में

 

पीकेएल 2025 ऑक्शन में 500 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे। नवीन कुमार पहली बार ऑक्शन में नजर आएंगे। उन्होंने दबंग दिल्ली के लिए 6 सीजन में 1102 पॉइंट्स बनाए हैं। वह एक हजार से ज्यादा पॉइंट्स के साथ ऑक्शन में उतरने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे।


ऑक्शन में सभी प्लेयर्स को चार कैटेगरी में बांटा जाएगा। कैटेगरी ए का बेस प्राइस 30 लाख रुपए होगी। कैटेगरी बी के प्लेयर्स की बोली 20 लाख रुपए से शुरू होगी। इसी तरह कैटेगरी सी के खिलाड़ी कम से कम 13 लाख रुपए में बिकेंगे। कैटेगरी डी का बेस प्राइस 9 लाख रुपए रखा गया है। सभी फ्रेंचाइजियों के पास कुल 5 करोड़ रुपए का पर्स होगा।

Related Topic:#PKL

और पढ़ें