logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL में अनकैप्ड जोड़ी ने बना दिए 1000 रन... प्रभसिमरन-प्रियांश ने रचा इतिहास

पंजाब किंग्स के ओपनर्स प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 50 रन की साझेदारी के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Prabhsimran Singh Priyansh Arya PBKS vs DC

प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 58वां मुकाबला गुरुवार (14 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच धर्मशाला में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी PBKS को प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 5.3 ओवर में 50 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इस दौरान प्रभसिमरन-प्रियांश ने IPL में 1000 पार्टनरशिप रन पूरे कर लिए। प्रभसिमरन-प्रियांश की जोड़ी इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली अनकैप्ड सलामी जोड़ी बन गई है।

सूर्या-अभिषेक के बराबर पहुंचे प्रभसिमरन

प्रियांश 17 गेंद में 22 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने। चाहर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। प्रियांश के जाने के बाद प्रभसिमरन ने मोर्चा संभाला और 32 गेंद में 57 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने IPL 2026 में 400 रन का आंकड़ा पार किया। प्रभसिमरन ने पिछले सीजन 549 रन बनाए थे।

 

यह भी पढ़ें: PBKS ने IPL में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जहां तक पहुंचने में हांफ जाएगी RCB-CSK!

 

इस तरह प्रभसिमरन एक से ज्यादा IPL सीजन में 400 प्लस रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड बल्लेबाज बने। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की। सूर्या ने 2018 और 2019 में तो अभिषेक ने 2022 और 2024 में यह कारनामा किया था।

 

यह भी पढ़ें: धर्मशाला में तिलक वर्मा की आई आंधी, मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स का बिगाड़ा खेल

200 रन बनाकर भी हार गई PBKS

प्रभसिमरन की अर्धशतकीय पारी के बाद PBKS लड़खड़ा गई थी। उसने 16.2 ओवर में 140 रन 7 विकेट खो दिए थे। यहां से अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंद में 38 रन की पारी खेल PBKS को संभाला और फिर जेवियर बार्टलेट (7 गेंद में नाबाद रन) और विष्णु विनोद (8 गेंद में नाबाद 15 रन) ने टीम को 200 रन तक पहुंचा दिया। PBKS ने आखिरी 3 ओवर में 53 रन बटोरे। जवाब में MI ने तिलक वर्मा की आतिशी पारी (33 गेंद में नाबाद 75 रन) की मदद से टारगेट को 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

PBKS की यह लगातार पांचवीं हार रही। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने सीजन का आगाज 6 जीत के साथ की थी लेकिन अब उसकी प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। PBKS को टॉप-4 में फिनिश करने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे।


और पढ़ें