logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, इंडिया A में सिराज की एंट्री

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं इसलिए वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। BCCI ने बताया है कि वह इंडिया ए के लिए तीसरे मैच में खेल सकते हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा, File Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू हो रही है। पांच वनडे मैचों की इस सीरीज से पहले तक प्रसिद्ध कृष्णा चोट से उबर नहीं पाए हैं। अभी तक वह टीम का हिस्सा थे लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एलान किया है कि प्रसिद्ध कृष्णा इस सीरीज में नहीं खेल पाए हैं। इसी के साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इंडिया A में शामिल किया गया है। वह शनिवार से IND A बनाम NZ A के दूसरे चार दिवसीय मैच में खेलेंगे।

 

प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उन्हें फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया था। टेस्ट मैचों के लिए प्रसिद्ध की दावेदारी अभी भी बनी हुई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि फिट होने पर उन्हें भारत ए टीम में शामिल किया जाएगा। वह न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 7 नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम मैच में खेलेंगे।

 

यह भी पढ़ें: MP के सामने 2 दिन भी नहीं टिक सका बिहार, रणजी ट्रॉफी में लगातार तीसरी हार

 

BCCI ने कहा है, 'मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को पूरी तरह फिट होने में अभी समय लगेगा। अगर वह पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे और अंतिम चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम में शामिल होंगे। इससे उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी का मौका मिलेगा।'

कैसा रहेगा भारत का बोलिंग अटैक?

वनडे सीरीज में भारत के पास अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज तेज गेंदबाज के तौर पर उपलब्ध हैं। नीतीश कुमार रेड्डी पहले वनडे के लिए टीम में हैं और वह बोलिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेल सकते हैं। स्पिनर्स में भारत के पास कुलदीप यादव, अक्षर पटेल के अलावा स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर नमन धीर भी हैं। हालांकि, चौथे और पांचवे वनडे के लिए भारतीय टीम में यश ठाकुर और आकिब नबी भी तेज गेंदबाज के तौर पर शामिल किए गए हैं। 

सिराज और नीतीश रेड्डी

मोहम्मद सिराज को शनिवार को क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम में रखा गया है। वह वनडे टीम का भी हिस्सा हैं। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम के साथ रहेंगे। इसके बाद वह लिंकन में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए से जुड़ेंगे। इससे उन्हें मैच अभ्यास का मौका मिलेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी।

 

यह भी पढ़ें: आयुष बदोनी का लगातार दूसरा दोहरा शतक, कोहली-गंभीर रिकॉर्ड नहीं रहा अछूता

कैसी रहेगी भारतीय टीम?

भारत ए:  यशस्वी जायसवाल , साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)।

 

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा , विराट कोहली , श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए)।

 

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा , ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

Related Topic:#BCCI#Prasidh Krishna

और पढ़ें