logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MP के सामने 2 दिन भी नहीं टिक सका बिहार, रणजी ट्रॉफी में लगातार तीसरी हार

बिहार को रणजी ट्रॉफी में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश और बड़ौदा के बाद अब मध्य प्रदेश ने बिहार को रौंद दिया है।

Saransh Jain

सारांश जैन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में बिहार को एक और करारी हार का सामना पड़ा है। उत्तर प्रदेश और बड़ौदा के बाद अब मध्य प्रदेश ने बिहार को रौंद दिया है। मध्य प्रदेश के सामने बिहार की टीम 2 दिन भी नहीं टिक सकी। सारांश जैन ने 13 विकेट विकेट लेकर बिहार का पुलिंदा बांध दिया। बिहार को पारी और 174 रन से बड़ी हार झेलनी पड़ी।

 

पहली पारी में 14 रन देकर 7 विकेट लेने वाले 33 साल के सारांश ने दूसरी पारी में 49 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इस तरह उन्होंने मैच में कुल 89 रन देकर 13 विकेट अपने नाम किए। फर्स्ट क्रिकेट में इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 71 रन देकर 9 विकेट था।

 

यह भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड मैच पर थी सभी की नजरें, उधर श्रीलंका ने पाकिस्तान को रौंद दिया

दूसरी पारी में भी फेल रही बिहारी की बल्लेबाजी

मध्य प्रदेश ने दिन की शुरुआत 3 विकेट पर 261 रन से की और पहली पारी 8 विकेट पर 407 रन बनाकर घोषित कर दी। युवा बल्लेबाज सक्षम पुरोहित और कप्तान रजत पाटीदार ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद बिहारी की दूसरी पारी 134 रन पर सिमट गयी। रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कर रहे 20 साल के पुरोहित ने पिछले दिन के अपने नाबाद 113 रन के स्कोर में 19 रन और जोड़े। वह 132 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य राज की गेंद पर बोल्ड हुए। 

 

पाटीदार ने शानदार लय जारी रखते हुए 133 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 109 रन बनाए। इस सीजन में रणजी ट्रॉफी में यह उनका लगातार दूसरा शतक है। पहली पारी में महज 99 पर आउट हुई बिहार की टीम के लिए दूसरी पारी में आयुष लोहारुका ने 66 गेंद पर नाबाद 76 रन का योगदान दिया लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। बिहार के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जिससे टीम 134 रन पर ऑल आउट हो गई।

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़े कीवी, टीम इंडिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा

ग्रुप के बाकी मैचों का क्या है हाल? 

एलिट ग्रुप-C के बाकी मुकाबलों में बड़ौदा ने युवा बल्लेबाज प्रियांशु मोलिया की नाबाद 321 रन के दम पर गत चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में 616 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 21 साल के प्रियांशु ने 492 गेंद का सामना करते हुए 36 चौके और एक छक्का लगाया। वह लगातार दूसरे दिन क्रीज पर डटे रहे और पिछले दिन के नाबाद 113 रन के स्कोर से आगे बढ़ते हुए तिहरे शतक तक पहुंचे। पिछले मुकाबले में भी उन्होंने शतक लगाया था।

 

बड़ौदा की ओर से महेश पिठिया ने भी 102 रन की शतकीय पारी खेली और लगभग पूरे दिन जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को परेशान किया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक जम्मू-कश्मीर ने चार ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बना लिए थे। अब टीम पर पहली पारी में बड़े अंतर से पिछड़ने से बचने का दबाव होगा।

 

नागपुर में गोवा के 220 रन के जवाब मे विदर्भ ने तीन विकेट पर 217 रन बना लिये हैं, तो वहीं पुडुचेरी में उत्तर प्रदेश ने पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी में 9 विकेट पर 328 रन बना लिए हैं। करण शर्मा 162 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Related Topic:#Ranji Trophy

और पढ़ें