logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत-न्यूजीलैंड मैच पर थी सभी की नजरें, उधर श्रीलंका ने पाकिस्तान को रौंद दिया

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 110 रन पर ढेर करने के बाद 18.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। दिलशान मदुशांका ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को जीत दिलाई।

Sri Lanka vs Pakistan ODI Tri Series

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, Photo Credit: Sri Lanka Cricket/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

श्रीलंका ने वनडे ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद दिया है। लाहौर में खेले गए इस मुकाबले में दिलशान मदुशांका की घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान को 110 रन पर ढेर करने के बाद 18.1 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। 

 

मदुशांका ने 34 रन देकर 5 विकेट झटक पाकिस्तान को उसके घर में दूसरे सबसे छोटे वनडे स्कोर पर सिमटने पर मजबूर कर दिया। सहान अराचिगे ने 2, जबकि असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा और दुनिथ वेल्लालगे ने 1-1 विकेट लेकर उनका बखूबी साथ दिया। पाकिस्तान के टॉप-5 में से 4 बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बाबर आजम ने बनाए। वह 33 गेंद में 29 रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए।

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक ने उड़ाया गर्दा... वैभव ने भी लूटी महफिल, टीम इंडिया ने सीरीज कब्जाया

इस बार शादाब भी नहीं चले

इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम बिखर गया था। पाक टीम ने 242 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 154 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे। यहां से शादाब खान ने नाबाद 113 रन की पारी खेल पाकिस्तान को चमत्कारिक जीत दिला दी। मगर आज श्रीलंका के खिलाफ शादाब भी नहीं चल पाए। वह 5 गेंद खेलकर 2 रन ही बना पाए। एक समय लग रहा था कि पाक टीम 100 के अंदर ही सिमट जाएगी लेकिन कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने दो छक्के लगाकर अपने मुल्क की थोड़ी बहुत इज्जत बचा ली।

 

शाहीन ने 13 गेंद में 15 रन का योगदान दिया। हसन नवाज ने 31 गेंद में 17 और अराफात मिन्हास ने 18 गेंद में 10 रन बनाए। बाबर समेत इन तीनों के अलावा कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी डबल डिजिट स्कोर में नहीं पहुंच सका। फाइनल में पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका से ही होनी है।

 

यह भी पढ़ें: WPL 2027 Auction: किन प्लेयर्स की होगी चांदी, टीमों के पर्स में कितने पैसे हैं?

कामिंदु मेंडिस ने ठोका नाबाद अर्धशतक

छोटे रन चेज में श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की। कामिंदु मेंडिस और अविष्का फर्नांडो की ओपनिंग जोड़ी ने 6.5 ओवर में 50 रन की ओपनिंग साझेदारी की। अविष्का (16) के आउट होने के बाद कप्तान कुसाल मेंडिस (8) भी सस्ते में निपट गए। इसके बाद कामिंदु ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल श्रीलंका को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया। उन्होंने 60 गेंद में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। पवन रत्नायके ने 26 गेंद में नाबाद 23 रन बनाए।


और पढ़ें