logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पीवी सिंधु ने जीता हाइलो ओपन का खिताब, फाइनल में डेनमार्क की शटलर को हराया

भारत की पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। इस सीजन का यह उनका दूसरा खिताब है।

PV Sindhu Hylo Open

पीवी सिंधु, Photo Credit: Doordarshan Sports/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने डेनमार्क की लाइन होजमार्क केयर्सफेल्ड को सीधे गेम में हराकर हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। डबल ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने 39 मिनट तक चले फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त केयर्सफेल्ड को 21-12, 21-14 से शिकस्त देकर इस सीजन का अपना दूसरा खिताब जीता। 

 

सिंधु ने जुलाई में जापान ओपन का खिताब अपने नाम किया था। वह पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी पहुंची थीं लेकिन खिताब से चूक गईं। सिंधु ने इस बार कोई गलती नहीं कि और वर्ल्ड रैंकिंग में 25वें नंबर पर काबिज केयर्सफेल्ड के खिलाफ पूरे मुकाबले के दौरान कंट्रोल बनाए रखा और दमदार खेल का प्रदर्शन किया। 

 

वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें स्थान पर मौजूद भारतीय खिलाड़ी ने इस जीत के साथ 9,200 रैंकिंग अंक हासिल किए और सीजन के अंत में होने वाले वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु का फाइनल से पहले केयर्सफेल्ड के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 6-1 था। डेनमार्क की खिलाड़ी को उनके खिलाफ एकमात्र जीत 2025 सुदीरमन कप फाइनल्स में मिली थी।

 

यह भी पढ़ें: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत के बाद साउथ कोरिया-जापान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

सिंधु को कितने पैसे मिलेंगे?

5 लाख डॉलर इनामी राशि वाले हाइलो ओपन का खिताब जीतने पर सिंधु को 37,500 डॉलर (लगभग 31.5 लाख रुपये) मिलेंगे। वहीं फाइनल हारने वाली केयर्सफेल्ड को 19,000 डॉलर से संतोष करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: 1968 का ऐतिहासिक डुनेडिन टेस्ट, जब भारत ने विदेशी जमीन पर जीतना सीखा

 

सिंधु ने सेमीफाइनल में हमवतन अनमोल खरब को सीधे गेम में हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया था। केयर्सफेल्ड ने सेमीफाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 8-21, 21-19, 28-26 से हराया था लेकिन वह फाइनल में सिंधु की चुनौती से पार नहीं पा सकीं।

Related Topic:#PV Sindhu#Badminton

और पढ़ें