logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ओलंपिक चैंपियन ने बीच में छोड़ा मुकाबला, पहली बार जापान ओपन के फाइनल में सिंधु

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई ने चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबला बीच में ही छोड़ दिया, जिससे सिंधु को खिताबी मुकाबला का टिकट मिल गया।

PV Sindhu Badminton

पीवी सिंधु, File Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की चेन युफेई से हुआ। ओलंपिक चैंपियन ने युफेई हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण मुकाबले से बीच में ही हट गईं, जिससे सिंधु को पहली बार जापान ओपन का फाइनल खेलने का मौका मिल गया। 

 

युफेई ने जब कोर्ट छोड़ा, उस समय सिंधु 21-19, 15-10 से आगे थीं। सिंधु ने इसके साथ ही युफेई के खिलाफ लगातार 5 हार का सिलसिला भी तोड़ दिया। उन्होंने दो साल से भी ज्यादा समय बाद किसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। वह आखिरी बार सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का फाइनल खेली थीं। सिंधु 2024 मलेशिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में उपविजेता रही थीं।

 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के संन्यास की खबर बाहर कैसे आई? गंभीर-अगरकर से BCCI नाराज

यह भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट में अब जो रूट और KL राहुल जैसे बल्लेबाजों की जरूरत क्यों है?

सिंधु खत्म करेंगी खिताबी सूखा?

मैच के बाद सिंधू ने कहा, 'मुझे खुशी है कि फाइनल में पहुंच सकी। मेरे लिए हर मैच पहले मैच की तरह है , खासकर आज का मैच। शुरू से ही फोकस बनाये रखना जरूरी था, क्योंकि शीर्ष रैकिंग के खिलाड़ियों के खिलाफ हर अंक मायने रखता है। मैंने अपना फोकस बनाए रखा था और मेरे कोच भी बार बार यही कह रहे थे। 

 

उन्होंने आगे कहा, 'पहले गेम में मैने बढ़त बना ली थी लेकिन वह काफी करीब आ गई, जिसके बाद फोकस बनाए रखना जरूरी था। कई बार आगे चलने के बाद अंक गंवाने से निराशा आ जाती है। दिमाग में काफी कुछ चल रहा होता है।' सिंधु ने आखिरी बार 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 खिताब जीता था। अब वह खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए जापान की अकाने यामागुची से भिड़ेंगी।

Related Topic:#PV Sindhu#Badminton

और पढ़ें