logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आर प्रज्ञानानंद ने जीता सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब, कितना मिलेगा इनाम?

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट का खिताब एक राउंड बाकी रहते ही पक्का कर लिया।

R Praggnanandhaa

आर प्रज्ञानानंदा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट का खिताब एक राउंड बाकी रहते ही पक्का कर लिया। 20 साल के प्रज्ञानंद के लिए  इस जीत को शतरंज की दुनिया में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और इस जीत के बाद प्रज्ञानंद ने दुनियाभर में एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया है। 

 

यह टूर्नामेंट पांच दिनों तक चला और प्रज्ञानंद शुरुआत से ही अच्छी स्थिति में रहे। उन्होंने लगातार अपनी बढ़त बनाए रखी और आखिरी राउंड से पहले ही यह तय कर दिया कि खिताब अब उनके नाम होगा। खिताब की दौड़ में उन्हें उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव से कड़ी चुनौती मिली। जावोखिर सिंदारोव ने पूरे टूर्नामेंट में प्रज्ञानंद को कड़ी चुनौती दी और दूसरे नंबर पर रहे। 

 

यह भी पढ़ें: 'CM और सरकारों से कहेंगे कि हमें सौंप दो', एक और मंदिर आंदोलन करेगा VHP?

 

 

ड्रॉ से पक्का हुआ खिताब

टूर्नामेंट काफी रोचक मोड़ पर पहुंच गया था। लास्ट राउंड से पहले राउंड में प्रज्ञानंद का मुकाबला जावोखिर सिंदारोव से हुआ और दोनों के बीच बाजी ड्रॉ रही। इस नतीजे के बाद प्रज्ञानंद की बढ़त इतनी हो गई कि एक राउंड बाकी रहते ही उनका खिताब पक्का हो गया। सिंदारोव ने उन्हें पूरे टूर्नामेंट में कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह 1.5 प्वाइंट पीछे रह गए और दूसरे स्थान पर रहे।

 

प्रज्ञानंद ने इससे पहले रैपिड राउंड में भी शानदार खेल दिखाया था। नौ राउंड के रैपिड मुकाबले खत्म होने के बाद वह 12 प्वाइंट के साथ सबसे आगे थे। आखिरी राउंड में उन्हें जॉर्डन वान फॉरेस्ट के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन इस हार के बावजूद उनकी बढ़त बनी रही। इसके बाद ब्लिट्ज के मुकाबलों में भी प्रज्ञानंद ने अपनी बढ़त कायम रखी। ब्लिट्ज के पहले दिन वह अपराजित रहे और नौ राउंड में छह प्वाइंट हासिल किए। इस प्रदर्शन के बाद भी वह टेबल में सबसे ऊपर बने रहे।

जीत के बाद क्या बोले प्रज्ञानंद?

खिताब जीतने के बाद प्रज्ञानंद ने कहा कि अंतिम स्कोर देखने पर भले ही यह जीत आसान लग सकती है, लेकिन असल में मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने जावोखिर सिंदारोव के खेल की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने आखिरी समय तक शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा।

 

यह भी पढ़ें: 'हेलो अंकल अमरिंदर...', राहुल गांधी ने बताया कौन है उनका फेवरेट BJP नेता

जीत पर कितना इनाम मिलेगा?

इस जीत के साथ प्रज्ञानंद को 50 हजार अमेरिकी डॉलर, यानी करीब 41 लाख रुपये से ज्यादा की पुरस्कार राशि मिली। इसके अलावा उन्हें 13 ग्रैंड चेस टूर प्वाइंट भी मिले हैं। इन प्वाइंट्स की मदद से वह 2026 की ओवरऑल ग्रैंड चेस टूर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस रैंकिंग में अमेरिका के फैबियानो कारुआना पहले स्थान पर हैं। प्रज्ञानंद की इस जीत के बाद अब उनकी नजर अगले बड़े टूर्नामेंट सिंकफील्ड कप पर होगी। यह टूर्नामेंट 10 अगस्त से शुरू होने वाला है।


और पढ़ें