logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में फर्क है', वैभव सूर्यवंशी पर बोले अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे का कहना है कि सिर्फ दो IPL देखकर वैभव सूर्यवंशी को तुरंत टेस्ट टीम में लाने की जल्दबाजी न करें। IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव बिल्कुल अलग होता है।

Ajinkya Rahane And Vaibhav Sooryavanshi

अजिंक्य रहाणे और वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लिया है। उन्होंने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए कहा है कि सिर्फ दो आईपीएल सीजन देखकर किसी छोटे खिलाड़ी पर बहुत ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। उनके टेस्ट खेलने को लेकर भी जल्दबाजी में कोई बात नहीं कहनी चाहिए। देश के लिए मैदान पर उतरकर खेलना और आईपीएल खेलना दोनों बहुत अलग बातें हैं।

 

वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 के आईपीएल में अपनी तेज बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद साल 2026 के आईपीएल में वह अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से खेले और सबसे ज्यादा रन बनाकर 'ओरेंज कैप' जीती। इस पूरे सीजन में उन्होंने 776 रन बनाए। इसके बाद जब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम चुनी गई तो वह इस टीम में आने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में रचा इतिहास, किसका रिकॉर्ड तोड़ दिया?

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में प्रदर्शन

वैभव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी20 मैच से की थी। इंग्लैंड में उनका यह पहला दौरा कठिन रहा। उन्होंने तीन मैचों में 14, 13 और 15 रन बनाए। भारत के मुकाबले इंग्लैंड की तेज पिचों पर तेज गेंदबाजों का सामना करना उनके लिए मुश्किल था।

 

इसके बाद वह जिम्बाब्वे दौरे पर गए। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने पहले मैच में 50 रन बनाए, दूसरे मैच में 20 रन बनाए और आखिरी मैच में 81 रनों की पारी खेली। उनके पहले छह अंतरराष्ट्रीय मैचों के स्कोर 14, 13, 15, 50, 20 और 81 रहे।

अजिंक्य रहाणे की सलाह

इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के दौरों के बाद यह बात सामने आई कि क्या वैभव को जल्द ही भारत की टेस्ट टीम में खेलना चाहिए। इस पर अजिंक्य रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट में अपनी बात रखी। इस पॉडकास्ट में डेविड लॉयड, फिल टफनेल, एलेस्टेयर कुक और माइकल वॉन भी मौजूद थे। माइकल वॉन के सवाल पर रहाणे ने कहा कि अभी यह बताना बहुत मुश्किल है कि वह टेस्ट खेलेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि वह इस युवा खिलाड़ी पर कोई दबाव नहीं डालना चाहते उन्होंने अभी सिर्फ दो ही आईपीएल खेले हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'गंभीर को मत हटाओ, सिस्टम बदलो...', BCCI को संजय मांजेकर की सलाह

 

रहाणे ने समझाया कि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बिल्कुल अलग होते हैं। जब आप अपने देश के लिए मैदान पर उतरते हैं तो मन पर दबाव बहुत ज्यादा होता है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि आईपीएल के शुरू के ओवरों में रन बनाना आसान लग सकता है मगर अंतरराष्ट्रीय मैच में स्थिति को संभालना चुनौती होती है। उन्होंने सलाह दी कि इस युवा खिलाड़ी को शांत रहने दें और अपना स्वाभाविक खेल खेलने दें।


और पढ़ें