logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रणजी ट्रॉफी के पहले दिन जडेजा-शमी का जलवा, बाकी स्टार प्लेयर्स का क्या हाल रहा?

रणजी का रण शुरू हो गया है। पहले दिन रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। पढ़िए बाकी स्टार खिलाड़ियों का कैसा प्रदर्शन रहा।

Ravindra Jadeja Ranji Trophy

छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान शॉट खेलते रवींद्र जडेजा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का रविवार (11 अक्टूबर) से आगाज हुआ। भारतीय घरेलू क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले दिन कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतरे, जिनमें रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों का प्रदर्शन सबसे उल्लेखनीय रहा। जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए नाबाद 72 रन की पारी खेली। उनकी यह पारी उस समय आई, जब छत्तीसगढ़ के खिलाफ सौराष्ट्र ने 151 रन पर 4 विकेट खो दिए थे। उन्होंने यहां से प्रेरक मांकड़ (नाबाद 92) के साथ मिलकर दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र को 308/4 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

 

भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे 36 वर्षीय शमी ने दिल्ली के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने यश ढुल, आयुष दोसेजा और हृतिक शौकीन जैसे खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। शमी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत बंगाल ने दिल्ली को 240 रन पर समेट दिया। आकाश दीप ने शमी का बखूबी साथ देते हुए 2 विकेट चटकाए।

 

यह भी पढ़ें: भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, आखिरकार डिफेंड हुआ टोटल

राहुल-यशस्वी फेल

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की भारतीय टेस्ट टीम की सलामी जोड़ी रणजी ट्रॉफी के पहले दिन पूरी तरह से फेल रही। चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई के लिए ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल 13 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके। मुंबई ने पहले दिन स्टंप्स तक 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। केएल राहुल कर्नाटक के लिए खेलते हुए आंध्र के खिलाफ सिर्फ 4 रन ही बना पाए। कर्नाटक की टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कप्तान रविचंद्रन स्मरण ने 126 रन जड़े।

 

यह भी पढ़ें: जब हेडिंग्ले में भारत ने तोड़ा अंग्रेजों का घमंड, सचिन-द्रविड़-गागुंली का शतक

रिंकू सिंह ने ठोका शतक

बिहार के खिलाफ उत्तर प्रदेश की टीम ने 85 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। यहां से रिंकू सिंह और माधव कौशिक ने मोर्चा संभाला और स्टंप्स तक उत्तर प्रदेश को 287/3 के स्कोर तक पहुंचा दिया। रिंकू 109 रन पर नाबाद हैं, जबकि माधव 124 रन बनाकर खेल रहे हैं। उधर महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे पृथ्वी शॉ ने 70 रन बनाए।

 

विदर्भ को छोड़ अब पंजाब के लिए खेल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने असम के खिलाफ 2 विकेट झटके। न्यू चंडीगढ़ में बारिश और खराब रोशन के चलते पहले दिन 23 ओवर का ही खेल सका, जिसमें से उमेश ने 7 ओवर डाले और रिशव दास और राजवीर सिंह का विकेट चटकाया।


और पढ़ें