logo

मूड

ट्रेंडिंग:

RCB की लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी पक्की! पिछले 8 सीजन से चला आ रहा है यह ट्रेंड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। उसने क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। पिछले 8 सीजन से चले आ रहे ट्रेंड को देखते हुए उसका चैंपियन बनना तय है।

RCB Players IPL 2026

RCB के खिलाड़ी, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (31 मई) को खेला जाना है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम खिताबी मुकाबले में पहुंच चुकी है। अब उसके सामने कौन सी टीम होगी, यह राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच शुक्रवार को होने वाले दूसरे क्वालिफायर मैच से तय होगा।

 

RCB ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। क्वालिफायर 1 में उसकी टक्कर नंबर-2 पर फिनिश करने वाली GT से हुई। मंगलवार को धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने 92 रन से जीत दर्ज की। उसने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 254 रन बनाए और GT को 162 पर ही समेट दिया। इस जीत के साथ RCB ने अपने टाइटल डिफेंस की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। IPL में पिछले 8 सीजन से चले आ रहे ट्रेंड को देखते हुए उसका फिर से चैंपियन बनना लगभग तय हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: बिना आगे निकले गेंदबाजों को कैसे पिट रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? मेंटोर ने खोला राज

क्या है ट्रेंड?

IPL में पिछले 8 सीजन से क्वालिफायर 1 जीतने वाली टीम ही ट्रॉफी जीती है। RCB ने पिछले सीजन क्वालिफायर 1 जीतने के बाद ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था। क्वालिफायर 1 जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा करने का सिलसिला 2018 सीजन से चला आ रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और RCB ने अब तक इसे जारी रखा है। 

 

IPL में प्लेऑफ फॉर्मेट की शुरुआत 2011 सीजन से हुई थी। इसके बाद से क्वालिफायर 1 जीतने वाली टीमें 12 ट्रॉफी जीत चुकी हैं। वहीं सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ है, जब क्वालीफायर-1 हारने के बावजूद किसी टीम ने खिताब पर कब्जा किया। मुंबई इंडियंस (2013 और 17) और सनराइजर्स हैदराबाद (2016) दो ही ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है।

 

यह भी पढ़ें: 26 विकेट, 35 छक्के... GT की मुश्किलें कैसे बढ़ा रहे हैं कैगिसो रबाडा?

 

सीजन क्वालिफायर-1 जीतकर चैंपियन बनने वाली टीमें
2011 चेन्नई सुपर किंग्स
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स
2015 मुंबई इंडियंस
2018 चेन्नई सुपर किंग्स
2019 मुंबई इंडियंस
2020 मुंबई इंडियंस
2021 चेन्नई सुपर किंग्स
2022 गुजरात टाइटंस
2023 चेन्नई सुपर किंग्स
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स
2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

RCB के साथ होगा खेला?

डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिताब जीतने के आसार नजर आ रहे हैं लेकिन उसे सावधान रहना होगा। दरअसल, RCB क्वालिफायर 1 जीतने के बावजूद फाइनल हार चुकी है। उसे यह दिल तोड़ने वाली हार 2016 में मिली थी। उसने गुजरात लॉयंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली थी। मगर एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 जीतकर आई SRH ने उसे खिताबी मुकाबले में 8 रन से हराकर ट्रॉफी से महरूम कर दिया था।

 

RCB ने इस बार भी गुजरात से एसोसिएट टीम (GT) को क्वालिफायर 1 में हराया है। ऐसे में उसे खिताबी मुकाबले में किसी तरह की अनहोनी से सावधान रहने की जरूरत है।


और पढ़ें