इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने 26वें पड़ाव पर पहुंच गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शनिवार को कड़े मुकाबले के आसार हैं। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। देसी पिच पर RCB जीत को लेकर बेहत उत्साहित है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी भी, RCB को उनके गढ़ में हारने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
RCB इस सीजन में शानदार फॉर्म में है। उन्होंने 5 मैचों में 4 जीत हासिल की हैं, जिसमें घरेलू मैदान पर 3 जीत शामिल हैं। पिछले सीजन के आखिरी 2 घरेलू मैचों को मिलाकर उनकी घरेलू स्ट्रीक मजबूत हो रही है। कोच एंडी फ्लावर ने कहा है कि टीम ने पिछले साल की गलतियों से सबक सीख लिया है। अब चिन्नास्वामी को किला बनाने की कोशिश हो रही है।
यह भी पढ़ें: ट्रेड किए गए खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन? देखें 24 मैचों का रिपोर्ट कार्ड
RCB कितनी मजबूत है?
विराट कोहली पिछले दो मैचों में फील्डिंग नहीं कर पाए थे। घुटने में कोई समस्या है। हो सकता है कि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा जाए। RCB की बैटिंग लाइनअप बहुत मजबूत है, जिसमें फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, राजत पटिदार, जितेश शर्मा और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स कितनी मजबूत है?
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम अच्छी शुरुआत के बाद 2 मैच हार चुकी है। अब उन्हें मोमेंटम वापस पाने की जरूरत है। केएल राहुल इस मैच के सबसे बड़े प्लेयर हो सकते हैं। वह RCB के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रखते हैं और पिछले साल यहीं पर नाबाद 93 रन बनाकर दिल्ली को जीत दिलाई थी। राहुल को अपने पुराने घरेलू मैदान पर खेलने का अनुभव है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: रोहित की गैरमौजूदगी में क्विंटन डी कॉक ने जड़ा शतक, बनाया खास रिकॉर्ड
पिच कैसी है?
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बेहद कमाल की पिच है। पिच नंबर 7 पर मैच खेला जाएगा। पिछले मैच में पिच थोड़ी स्लो थी, स्पिनर्स इसे भुना सकते हैं। दिल्ली के पास अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे अच्छे स्पिनर हैं, जो RCB की बैटिंग लाइन को रोक सकते है।
मौसम कैसा रहेगा?
मौसम गर्म और उमस भरा रहने वाला है। दोपहर में तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में पहले बैटिंग करने वाली टीम के सामने बेहतर प्रदर्शन की चुनौती है।
- RCB की संभावित प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, राजत पटिदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमेरियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख दार।
- दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), अशुतोष शर्मा, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
यह भी पढ़ें: IPL से बाहर हुए खलील अहमद, CSK के लिए कितना बड़ा झटका?
कब मुकाबला होगा?
मुकाबले के लिए टॉस 3 बजे होगा। 3.30 पर मुकबाला शुरू होगा।
कहां देखें मैच?
अगर आप टीवी पर देख रहे हैं तो स्टार स्पोर्ट्स के चैनल में देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर आप जियो, एयरटेल और वोडाफोन कस्टमर हैं तो कई डेटा पैक और रिचार्ज पैक में फ्री जियो हॉटस्टार का ऑफर मिल सकता है। आप इसे तब फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं।