logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धर्मशाला में रजत पाटीदार ने मचाई तबाही, RCB ने तहस-नहस किया प्लेऑफ रिकॉर्ड

कप्तान रजत पाटीदार की 33 गेंद में नाबाद 93 रन की आतिशी पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस के सामने 254 रन का स्कोर खड़ा कर रिकॉर्ड बना दिया है।

Rajat Patidar Batting RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1

GT के खिलाफ अपनी तूफानी पारी के दौरान शॉट खेलते रजत पाटीदार, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का पहले क्वालिफायर मुकाबला मंगलवार (26 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) का आमना-सामना हुआ। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। यह IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा टोटल रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड GT के नाम था, जिसने 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर 2 में 3 विकेट खोकर 233 रन बनाए थे। 

 

RCB की पारी के दौरान 38 चौके-छक्के लगे, जो प्लेऑफ में बाउंड्री का नया रिकॉर्ड है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का रिकॉर्ड तोड़ा। CSK ने IPL 2012 के दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ 33 चौके-छक्के लगाए थे।

 

यह भी पढ़ें: IPL में भी नहीं आई फॉर्म, अब युगांडा को कूटेंगे सूर्यकुमार यादव

IPL प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर 

  • RCB - 254/5 बनाम GT (क्वालिफायर 1, 2026)
  • GT - 233/3  बनाम MI (क्वालिफायर 2, 2023)
  • MI - 228/5 बनाम GT (एलिमिनेटर, 2025)
  • PBKS - 226/6 बनाम CSK (क्वालिफायर 2, 2014)
  • CSK - 222/5 बनाम DC (क्वालिफायर 2, 2012)
  • GT - 214/5 बनाम CSK (फाइनल, 2023)

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे अधिक बाउंड्री

  • RCB - 38 बनाम GT, 2026
  • CSK - 33 बनाम DC, 2012
  • PBKS - 32 बनाम CSK, 2014
  • GT - 31 बनाम MI, 2023
  • MI - 31 बनाम GT, 2025

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव से छिन सकती कप्तानी! IPL 2026 के ये कप्तान हैं मजबूत दावेदार

रजत पाटीदार की आतिशी पारी

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी RCB को वेंकटेश अय्यर (19) ने तेज शुरुआत दिलाई लेकिन वह दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कैगिसो रबाडा का शिकार बन गए। इसके बाद विराट कोहली (43) और देवदत्त पडिक्कल (30) के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। जेसन होल्डर ने 9वें ओवर में दोनों को आउट कर RCB की सरपट भाग रही पारी पर ब्रेक लगा दिया। GT अब दबाव बनाती दिख रही थी, तभी रबाडा ने पाटीदार को 20 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान दे दिया। यह पाटीदार और RCB के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

 

पाटीदार ने क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर GT के गेंदबाजों की चौतरफा धुनाई कर डाली। दोनों ने 89 रन की आतिशी साझेदारी कर की। क्रुणाल (43) के आउट होने के बाद भी पाटीदार लय से नहीं भटके और 33 गेंद में 93 रन की हाहाकारी पारी खेल RCB को 250 के पार पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 9 छक्के लगाए। पाटीदार का जब कैच छूटा, वह 12 गेंद में 20 रन पर थे। उन्होंने इसका फायदा उठाया और 21 गेंद में फिफ्टी ठोक दी, जो IPL प्लेऑफ या नॉकआउट में संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज पचासा रहा।

IPL प्लेऑफ/नॉकआउट में सबसे तेज अर्धशतक

  • सुरेश रैना - 16 गेंद बनाम PBKS, 2014
  • एडन गिलक्रिस्ट - 17 गेंद बनाम DC, 2009
  • MS धोनी - 20 गेंद बनाम MI, 2012
  • ड्वेन स्मिथ - 21 गेंद बनाम CSK, 2013
  • वीरेंद्र सहवाग - 21 गेंद बनाम CSK, 2014
  • रजत पाटीदार - 21 गेंद बनाम GT, 2026


और पढ़ें