logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL में भी नहीं आई फॉर्म, अब युगांडा को कूटेंगे सूर्यकुमार यादव

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह IPL 2026 में भी कुछ खास नहीं कर सके। अब फॉर्म में वापसी के लिए सूर्या ने युगांडा के खिलाफ खेलने का फैसला किया है।

Suryakumar Yadav Sad IPL 2026

सूर्यकुमार यादव, Photo Credit: Screengrab via Broadcaster/X

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सूर्या इस साल टी20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में भी उनका बल्ला नहीं चला। सूर्या की भारतीय टीम की कप्तानी पर अब खतरा मंडरा रहा है। भले ही सूर्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने खिताब जीता है लेकिन सेलेक्टर्स का मानना है कि उनकी टीम में जगह नहीं बन रही है। इस बीच सूर्या ने युगांडा के खिलाफ खेलने का फैसला किया है।

 

दरअसल, टी20 मुंबई लीग में सूर्या 'ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट' के लिए खेलने वाले हैं। यह टूर्नामेंट 1 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले टी20 मुंबई लीग की चार अलग-अलग टीमें युगांडा से टकराने वाली हैं। सूर्या 30 मई को होने वाले मैच में युगांडा के खिलाफ ट्रायम्फ नाइट्स की ओर से मैदान पर उतर सकते हैं। युगांडा की टीम इस समय मुंबई के दौरे पर है। यहां उसे 4-4 वनडे और टी20 मैच खेलने हैं।

 

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने जीत लिया टॉस, GT की पहले फील्डिंग, क्वालिफायर 1 में RCB की हार तय!

सूर्या के खेलने की पूरी संभावना: MCA 

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के सचिव उन्मेश खानविलकर ने मंगलवार (26 मई) को क्रिकेट युगांडा के साथ पांच साल के MoU पर साइन की घोषणा के दौरान पत्रकारों को बताया, 'वह (सूर्या) टीम का हिस्सा हैं। इसलिए उनके खेलने की पूरी संभावना है।'  

 

खानविलकर ने कहा, 'वह भारतीय कप्तान हैं और जब भी वह किसी भी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो इससे टीम का मनोबल बढ़ता है। साथ ही यह क्रिकेट का एक बेहतरीन अनुभव भी साबित होगा।'  

 

यह भी पढ़ें: पहले बैटिंग या बॉलिंग, धर्मशाला में जीत का क्या है सीक्रेट?

 

ट्रायम्फ नाइट्स और युगांडा के बीच 30 मई को होने वाला यह मुकाबला यहां बांद्रा कुर्ला परिसर स्थित MCA मैदान पर खेले जाने की उम्मीद है। MCA के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बताया कि क्रिकेट युगांडा के साथ इस समझौते को संभव बनाने में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह की भी अहम भूमिका रही है।

Related Topic:#suryakumar yadav

और पढ़ें