logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'चैंपियन खिलाड़ियों को कम नहीं आक सकते...' RO-KO के सपोर्ट में उतरे रिकी पोटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग का मानना है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए अहम साबित होंगे। उन्हें कम नहीं आंका जा सकता।

VIrat Kohli Rohit Sharma Ricky Ponting

विराट कोहलीरोहित शर्मा और रिकी पोंटिंग, Photo Credit: PTI/ICC

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है। भारतीय टीम मैनेजमेंट साफ कर चुका है कि किसी की भी जगह पक्की नहीं है। इस कारण कोहली-रोहित के भविष्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है। पोटिंग ने कहा है कि RO-KO को कम नहीं आंका जा सकता।

 

पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोहली-रोहित अब सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलते हैं। 50 ओवर के क्रिकेट के अलावा उन्हें अधिकतर खेलने का मौका IPL में ही मिलता है। जहां एक तरफ कोहली ने IPL में अपने निरंतर प्रदर्शन के स्तर को फिर से परिभाषित किया है, तो वहीं रोहित ने भी पैर की मांसपेशियों में चोट से जूझने के बावजूद ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।

 

यह भी पढ़ें: GT की पहले बैटिंग, प्लेऑफ की रेस में सांसें गिन रही CSK दो बदलाव के साथ उतरी

रोहित की फिटनेस का मुरीद हुए पोंटिंग

IPL में पंजाब किंग्स के हेड कोच पोंटिंग ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, 'मैं उन्हें आगे बढ़ते हुए और वहां तक पहुंचने की कोशिश करते हुए देख सकता हूं। चैंपियन खिलाड़ियों के बारे में मैंने हमेशा एक बात कही है कि आप उन्हें कभी दरकीनार नहीं कर सकते। आप उन्हें कभी भी कम नहीं आंक सकते।' 

 

उन्होंने आगे कहा, 'इस IPL में विराट इसका एक और बेहतरीन उदाहरण रहे हैं। वह अब उतना इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं जितना वह पहले खेला करते थे लेकिन जीतने का वह जज्बा और चाहत अब भी उनमें बरकरार है। रोहित शर्मा इस IPL में जिस बेहतरीन शारीरिक फिटनेस के साथ उतरे हैं, वैसी फिटनेस मैंने शायद पिछले 10 या 12 सालों में उनकी कभी नहीं देखी।'

 

यह भी पढ़ें: गुरनूर, सुथार, हर्ष और प्रिंस... भारतीय टीम तक कैसे पहुंचे 4 गुमनाम चेहरे?

'जुनूनी हैं कोहली-रोहित'

पोंटिंग ने कहा, 'उन खिलाड़ियों में आगे बढ़ने और खुद को जितना हो सके उतना बेहतरीन खिलाड़ी बनाने का जुनून अब भी मौजूद है। तो जैसा कि मैंने कहा, कभी भी ना मत कहो।' एक शतक सहित 13 मैच में 542 रन बनाकर कोहली IPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। पैर की मांसपेशियों में चोट से वापसी के बाद से रोहित मुंबई इंडियंस की टीम में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर खेल रहे हैं। आठ मैच में उन्होंने 283 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। 

 

कोहली और रोहित दोनों ने 160 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। कोहली और रोहित को अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से शुरू होने वाली तीन मैच की सीरीज के लिए मंगलवार को भारत की टीम में शामिल किया गया। रोहित का खेलना हालांकि उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम के चयनकर्ता वनडे वर्ल्ड कप के लिए इन दोनों के चयन पर टूर्नामेंट शुरू होने के करीब ही फैसला लेंगे और उस समय उनकी फिटनेस और फॉर्म को ध्यान में रखेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने कहा, 'अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि वे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं। अभी इसमें काफी समय बाकी है।'


और पढ़ें