logo

ट्रेंडिंग:

रिंकू सिंह के पिता का लिवर कैंसर से निधन, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

रिंकू सिंह के पिता की तबीयत कई महीने से खराब थी। उन्हें नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Rinku Singh

रिंकू सिंह, अपने पिता खचंद्र सिंह के साथ। Photo Credit: Rinku Singh/x

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खचेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे और लिवर कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे।आखिरी दिनों में उनकी हालत बहुत गंभीर हो गई थी। 

डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था और किडनी की सपोर्ट के लिए कंटीन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (CRRT) चलाई जा रही थी। उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई और वे नहीं बच सके। यह खबर ऐसे समय आई है जब रिंकू सिंह, T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के साथ थे। 

यह भी पढ़ें: T20WC 2026 में टीम इंडिया को बड़ा झटका, बीच टूर्नामेंट अचानक घर लौटे रिंकू सिंह

कहां हो सकता है अंतिम संस्कार?

रिंकू सिंह, अलीगढ़ के रहने वाले हैं। उनके परिवार के ज्यादातर लोग, वहीं रहते हैं। ऐसा हो सकता है कि रिंकू सिंह के पिता का अंतिम संस्कार, अलीगढ़ से हो। 

चेन्नई में थे, अचानक पता चला पिता की तबीयत है खराब

जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में मैच से पहले उन्हें पता चला कि पिता की तबीयत बहुत खराब है। इसलिए वह तुरंत टीम छोड़कर ग्रेटर नोएडा चले गए थे। रिंकू जल्दी वापस चेन्नई लौट आए, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग XI में बदलाव कर दिया। रिंकू सिंह को बाहर रखा गया है। 

 

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन के पैसे ले साइबर ठग

रिंकू सिंह की जगह कौन खेल रहा है?

संजू सैमसन को ओपनर बनाया गया, इशान किशन को नंबर 3 पर भेजा गया और तिलक वर्मा को फिनिशर की भूमिका दी गई। साथ ही अक्षर पटेल को वॉशिंगटन सुंदर की जगह लिया गया।

रिंकू सिंह वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं?

अभी यह साफ नहीं है कि रिंकू T20 वर्ल्ड कप के बाकी मैचों में खेल पाएंगे या नहीं। BCCI की तरफ से अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। टीम अब कोलकाता जा रही है, जहां वेस्ट इंडीज से मैच होने वाला है। जो भी यह मैच जीतेगा, उसे सेमी फाइनल में जगह मिल सकती है। 

Related Topic:#Rinku Singh

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap