न्यूजीलैंड दौरे से पहले इंडिया-ए के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज
ऋषभ पंत
की जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। पंत चोट के चलते शुरुआती दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी पुष्टि की है। BCCI ने सोमवार (12 अक्टूबर) को बयान जारी कर बताया कि पंत को यह चोट ईरानी कप के दौरान लगी थी।
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेले गए ईरानी कप मुकाबले में पंत को रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी दी गई थी। बोर्ड के मुताबिक, मुकाबले के दौरान पंत के बाई तरफ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। वह BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनकी चोट में तेजी से सुधार हो रहा है। BCCI ने बताया कि तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में वह खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला बाद में लिया जाएगा।
पंत को इंडिया-ए के स्क्वॉड में जब शामिल किया गया था, तभी BCCI ने कहा था कि फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर ही वह खेलेंगे। अब उनके बाहर होने की खबर आ रही है। पंत ईरानी कप की पहली पारी स्वीप शॉट खेलते हुए चोटिल हुए थे। दूसरी पारी में वह फ्लू से पीड़ित होने के बावजूद नंबर-8 पर बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि दोनों पारियों में वह कुल 18 रन ही बना सके।
यह भी पढ़ें: तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में ली हैट्रिक, 7 ओवर में चंडीगढ़ की आधी टीम समेटी
16 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होंगे कुशाग्र
झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुशाग्र ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में बेहतरीन शतक लगाया था। इससे पहले उन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतकीय पारी खेली थी। कुशाग्र 16 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। उनके साथ
यशस्वी जायसवाल
भी फ्लाइट में होंगे। 3 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज 26 अक्टूबर से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, माया राजेश्वरन ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया-A का अपडेटेड स्क्वॉड
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कम्बोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)