logo

ट्रेंडिंग:

रोहित-कोहली A+ से सीधे B ग्रेड में, BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से शमी गायब

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए खिलाड़ियों की अपनी एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस साल की लिस्ट कई मायनों में हैरान करने वाली है।

Rohit Sharma and Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली (Photo Credit: BCCI/X)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2025-26 के लिए खिलाड़ियों के लिए अपने एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। इस बार बोर्ड ने स्ट्रक्चरल बदलाव किए हैं और ए+ कैटेगरी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इसका सीधा असर टीम इंडिया के दो सबसे बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली पर पड़ा है। दोनों अनुभवी खिलाड़ियों को अब टॉप ग्रेड से हटाकर सीधे बी कैटेगरी में डाल दिया गया है।

 

बीसीसीआई ने 2025-26 सीजन के लिए जो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है, वह 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस कॉन्ट्रैक्ट से ए+ कैटेगरी हटाने के साथ, ए कैटेगरी अब सबसे ऊंचा ग्रेड बन गई है। बीसीसीआई ने इस एलीट लिस्ट में सिर्फ तीन खिलाड़ियों पर भरोसा किया है, जिनमें से एक भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं।

पहले, ए+ ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुयपे, ए ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये, बी ग्रेड के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये और सी ग्रेड के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये मिलते थे। हालांकि ए+ ग्रेड हटाए जाने के बाद बीसीसीआई ने नए सैलरी स्ट्रक्चर के बारे में अभी तक कोई डिटेल जानकारी साझा नहीं की है।

 

यह भी पढ़ेंः इटली को हराकर स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्डकप में कौन सा इतिहास रचा? जिसकी इतनी चर्चा

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से मोहम्मद शमी का बाहर

बीसीसीआई का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट काफी चर्चा में है। खासकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर। अनुभवी और जबरदस्त गेंदबाज होने के बावजूद शमी को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है। इसे बोर्ड का उनके भविष्य और फिटनेस को लेकर एक कड़ा रुख माना जा रहा है। यह ध्यान देने वाली बात है कि उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। हालांकि, वह पिछले एक साल से घरेलू क्रिकेट में अपना दम दिखा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ेंः T20 वर्ल्ड कप 2026 में छाए भारतीय मूल के ये खिलाड़ी, एक ने PAK के उड़ाए होश

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 की पूरी लिस्ट

  • ए कैटेगरी: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।
  • बी कैटेगरी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर।
  • सी कैटेगरी: अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़।

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap