logo

ट्रेंडिंग:

टीम इंडिया के सेलेक्टर बने आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा, कौन हुआ बाहर?

आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा को भारतीय टीम के सेलेक्शन पैनल में शामिल किया गया है। BCCI की सालाना बैठक में यह फैसला किया गया।

RP Singh Pragyan Ojha

प्रज्ञान ओझा, गौतम गंभीर और आरपी सिंह। (Photo Credit: RP Singh/X)

आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा भारतीय टीम के सेलेक्टर बन गए हैं। रविवार (28 सितंबर) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सालाना बैठक में आरपी और प्रज्ञान को अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन पैनल में शामिल किया गया। टीम इंडिया के लिए 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी20 मैच खेलने वाले आरपी सिंह नॉर्थ जोन से सेलेक्टर बने हैं। वहीं प्रज्ञान ओझा की साउथ जोन से एंट्री हुई है। प्रज्ञान ने 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

ये दो सेलेक्टर हुए बाहर

पांच सदस्यीय सीनियर सेलेक्शन पैनल से तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज श्रीधरन शरत और सुब्रतो बैनर्जी की छुट्टी हो गई है। ईस्ट जोन से आने वाले सुब्रतो बैनर्जी का कार्यकाल खत्म हो गया है, जबकि श्रीधरन शरत को फिर से जूनियर सेलेक्शन पैनल में भेज दिया गया है। श्रीधरन शरत की जगह प्रज्ञान ओझा को सीनियर सेलेक्शन पैनल में शामिल किया गया। वहीं सुब्रतो बैनर्जी को आरपी सिंह ने रिप्लेस किया है। 

 

आरपी की एंट्री का मतलब है कि ईस्ट जोन से किसी सेलेक्टर को भी सेलेक्टर नहीं बनाया गया है। सेलेक्शन पैनल में 5 जोन से एक-एक सेलेक्टर को रखा जाता है। मगर इस बार नॉर्थ जोन से दो सेलेक्टर होंगे। नॉर्थ जोन से अजय रात्रा पहले से ही पैनल में शामिल थे। अब आरपी सिंह की भी एंट्री हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम का सेलेक्टर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

भारतीय टीम का सेलेक्शन पैनल

  • अजीत अगरकर (वेस्ट जोन)
  • अजय रात्रा (नॉर्थ जोन)
  • आरपी सिंह (नॉर्थ जोन)
  • प्रज्ञान ओझा (साउथ जोन)
  • शिव सुंदर दास (सेंट्रल जोन)

अमिता शर्मा बनीं महिला सेलेक्शन पैनल की अध्यक्ष

BCCI की सलाना बैठक में अमिता शर्मा को महिला सेलेक्शन पैनल का अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय महिला टीम के लिए 116 वनडे मुकाबले खेलने वाली पूर्व तेज गेंदबाज अमिता शर्मा ने नीतू डेविड को रिप्लेस किया। अमिता के साथ इस सेलेक्शन पैनल में श्यामा डे, जया शर्मा और श्रावंति नायडू को जगह मिली है। इनके कार्यकाल की शुरुआत महिला वनडे वर्ल्ड कप के बाद होगी। महिला वनडे वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाना है।

 

यह भी पढ़ें: एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान का रिकॉर्ड कैसा है?

मिथुन मन्हास बने BCCI अध्यक्ष

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को BCCI का अध्यक्ष बनाया गया है। मन्हास BCCI के 37वें अध्यक्ष होंगे। वह रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी पिछले महीने 70 साल के हो गए थे। ऐसे में बोर्ड के नियमों के अनुसार, उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। मिथुन मन्हास के नाम 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9714 रन दर्ज हैं।

 

बोर्ड की सलाना बैठक में बैठक में राजीव शुक्ला एक बार फिर उपाध्यक्ष चुने गए हैं। देवजीत सैकिया को सचिव, ए रघुराम भट्ट को कोषाध्यक्ष और प्रभतेज सिंह भाटिया को BCCI का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap