logo

मूड

ट्रेंडिंग:

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया, बावुमा का बदला पूरा!

ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 214 रन के बड़े अंतर से हराया था। प्रोटियाज टीम ने दूसरे टेस्ट में धमाकेदार वापसी करते हुए कंगारुओं को पारी और 31 रन से रौंद दिया।

South Africa vs Australia 2nd Test

ऑस्ट्रेलिया का विकेट गिरने के बाद जश्न मनाते साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, Photo Credit: Proteas Men/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की दूसरा मुकाबला गकेबरहा में खेला गया। इस मैच के पांचवें और आखिरी दिन (गुरुवार) साउथ अफ्रीका ने पारी और 31 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 214 रन से जीता था। इस जीत के बाद कंगारू ओपनर ट्रेविस हेड ने प्रोटियाज टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा को मजाक उड़ाया था। उन्होंने बावुमा से जुड़े एक मीम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया था।

 

बावुमा की टीम ने ऑस्ट्रेलिया और हेड से इसका बदला ले लिया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम हेड के शतक के बावजूद हार गई है और ऐसा टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ है। हेड ने इससे पहले जितने भी टेस्ट शतक लगाए थे, उनमें या तो ऑस्ट्रेलिया जीता था या मुकाबला ड्रॉ पर छूटा था।

 

यह भी पढ़ें: हैरी ब्रूक ने तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड, 114 गेंद में ठोका दोहरा शतक

बावुमा की साहसिक पारी

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट रविवार (18 अक्टूबर) को शुरू हुआ था लेकिन बारिश के कारण पहले दो दिन में सिर्फ 43 ओवर का ही खेल हो सका। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम दूसरे दिन स्टंप्स तक 97/5 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी। बावुमा एक छोर संभाले हुए थे लेकिन अगले दिन वियान मुल्डर भी उनका साथ छोड़ गए, जिससे मेजबान टीम का स्कोर 110/6 हो गया। अब उसकी पारी जल्दी सिमटती दिख रही थी लेकिन बावुमा ने मार्को यानसन और साइमन हार्मर के साथ मिलकर बाजी पलट दी। इन तीनों ने साउथ अफ्रीका को 425/9 के स्कोर तक पहुंचा दिया। 

 

बावुमा ने 334 गेंद में 179 रन की मैराथन पारी खेली। यानसन 100 गेंद में 85 रन बनाकर आउट हुए। वहीं हार्मर ने 82 रन का योगदान दिया। यानसन ने बल्ले से धमाल मचाने के बाद गेंद के साथ कहर बरपाया और 5 विकेट लेते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 99 पर समेट दी। इसके बाद बावुमा ने कंगारू टीम को फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया। फॉलोऑन खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जुझारूपन दिखाया लेकिन मुल्डर और रबाडा ने उसके इरादों पर पानी फेर दिए।

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया को मिला तुरुप का इक्का, नमन धीर इतने खास क्यों हैं?

आखिरी दिन मुल्डर ने दिखाया कमाल

मुकाबले के पांचवें दिन गीली आउटफील्ड के कारण पहले सेशन में खेल नहीं हो सका। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 156/4 था। हेड के साथ क्रीज पर नाइटवॉचमैन स्कॉट बोलैंड थे। लग रहा था कि मुकाबला ड्रॉ हो जाएगा। दूसरे सेशन में हेड और बोलैंड ने लंबे समय तक साउथ अफ्रीका को विकेट से दूर रख मैच बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन मुल्डर ने हेड (121) को आउट कर दरवाजा खोल दिया। 

 

इसके कुछ ही देर बाद रबाडा ने स्टीव स्मिथ को चलता किया। मुल्डर ने आखिरी सेशन की शुरुआत बोलैंड (166 गेंद में 40 रन) के विकेट के साथ की और फिर कंगारू कप्तान पैट कमिंस को क्लीन बोल्ड कर साउथ अफ्रीका को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद रबाडा और यानसन ने बाकी बचे दोनों विकेट निकालकर औपचारिकता पूरी कर दी।


और पढ़ें