logo

ट्रेंडिंग:

जिस महारिकॉर्ड पर घमंड करते थे कोहली फैंस, साहिबजादा फरहान ने उसे ही तोड़ दिया

साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली का 12 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गदर काट रखा है।

Sahibzada Farhan Fifty T20 World Cup 2026

साहिबजादा फरहान, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का बल्ला फिर गरजा है। फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 'करो या मरो' वाले मुकाबले में 32 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उनका इस टूर्नामेंट में यह चौथा फिफ्टी प्लस स्कोर है। वहीं लगातार तीसरी पारी में उन्होंने 50 का आंकड़ा पार किया है। फरहान ने अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली का 12 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ दिया है।

 

कोहली ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे, जो एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड था। फरहान ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फरहान को कोहली से आगे निकलने के लिए 37 रन की जरूरत थी। उन्होंने छठे ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर कोहली को पछाड़ दिया। इसके बाद फरहान ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर डबल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

 

यह भी पढ़ें: अल फलाह यूनिवर्सिटी टीम से खेले, अब J&K को बनाया रणजी चैंपियन , कौन हैं कामरान?

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन

  • साहिबजादा फरहान - 333* रन (2026)
  • विराट कोहली - 319 रन (2014)
  • तिलकरत्ने दिलशान - 317 रन (2009)
  • बाबर आजम - 303 रन (2021)
  • माहेला जयवर्धने - 302 रन (2010)

पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को बड़ी जीत की जरूरत है। पाक टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा, तभी उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो पाएगा। इसके लिए पाकिस्तान को विशाल स्कोर बनाना होगा।

 

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर साहिबजादा फरहान और फखर जमान की ओपनिंग जोड़ी ने पाकिस्तान को बेहतरीन शुरुआत दिला दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों ने 8.1 ओवर में 80 रन की साझेदारी कर डाली है। पाक टीम 200 के पार आसानी से जाती दिख रही है।  

 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन, फाइनल ड्रॉ होने पर भी क्यों हारा कर्नाटक?

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

श्रीलंका - पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनित लियानगे, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंता चमीरा, महीश थीक्षना, दिलशान मदुशंका 

 

पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारि


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap