logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक के बाद एक 3 गोल्ड, साक्षी-प्रिया-अरुंधति ने बॉक्सिंग में लहराया तिरंगा

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला बॉक्सरों का जलवा बरकरार रहा। साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने लगातार तीन गोल्ड जीतकर भारत की पदक तालिका को और मजबूत कर दिया।

Sakshi Chaudhary Priya Ghanghas Arundhati Choudhary won Gold in Glasgow CWG 2026

साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल की झड़ी लगा दी। शनिवार शाम साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर भारत की झोली में लगातार तीन गोल्ड मेडल डाल दिए। इन गोल्ड मेडल्स की बदौलत भारत की पदक तालिका भी और मजबूत हो गई है।

 

तीनों मुक्केबाजों ने अलग-अलग वेट कैटेगरी में शानदार खेल दिखाया। साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम, प्रिया घंघास ने 60 किलोग्राम और अरुंधति चौधरी ने 70 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतक तिरंगा ऊंचा लहराया। लगातार तीन गोल्ड जीतने के बाद भारतीय खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिला और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की हर ओर सराहना हुई।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं सोमन राणा? बारूदी सुरंग में गंवाया पैर, अब CWG 2026 में जीता गोल्ड

साक्षी ने रूबी व्हाइट को 5-0 से हराया

महिलाओं के 51 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में साक्षी चौधरी ने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 के एकतरफा फैसले से मात दी। पूरे मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन डिफेंस और सटीक जवाबी पंचों के दम पर प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया। पांचों जजों ने सर्वसम्मति से साक्षी के पक्ष में फैसला सुनाया। यह जीत उनके शानदार वर्ष का एक और बड़ा पड़ाव रही। इससे पहले वह विश्व बॉक्सिंग कप और चेक गणराज्य में आयोजित ग्रां प्री में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। चयन ट्रायल में उन्होंने दोो बार की वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन को हराकर भी सुर्खियां बटोरी थीं।

प्रिया ने कनाडाई बॉक्सर को हराया

महिलाओं के 60 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में प्रिया घंघास ने कनाडा की मैरी-बाथूल अल-अहमदिएह को 4-1 के स्प्लिट फैसले से हराया। मुकाबला बेहद कड़ा रहा और आखिरी राउंड तक दोनों मुक्केबाजों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि निर्णायक क्षणों में प्रिया ने बेहतरीन पंच लगाए, जिससे चार जज उनके पक्ष में रहे। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी और सेमीफाइनल में इंग्लैंड की लूसी किंग्स-व्हीटली को 5-0 से हराया था।

 

यह भी पढ़ें: CWG 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का धमाका, प्रीति और जैस्मिन ने जीता गोल्ड

अरुंधति ने चैंटेल रीड को हराया

महिलाओं के 70 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में अरुंधति चौधरी ने इंग्लैंड की चैंटेल रीड को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर भारत को बॉक्सिंग का एक और गोल्ड मेडल दिलाया। पहले राउंड से ही उन्होंने मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। दूसरे राउंड के बाद सभी जज उनके पक्ष में थे और अंतिम राउंड में भी उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। अरुंधति की जीत के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।


और पढ़ें