logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LSG की पहली हार पर ही भड़क गए गोयनका? ऋषभ पंत से ऑन कैमरा हुई बहस

लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद लखनऊ की टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत की ऑन कैमरा बहस हो गई।

Sanjiv Goenka and Rishabh Pant

मैच के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पांचवे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने हरा दिया। टीम अपने होम ग्राउंड पर ही खेल रही थी, इसके बाद भी दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें हरा दिया। LSG की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत एक अप्रैल की शाम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ओपनिंग करने आए जो चर्चा का विषय बना रहा। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें टीम के मालिक संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत के के साथ बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंत के चेहरे पर निराशा दिखाई दे रही है। 

 

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है और संजीव गोयनका के चेहरे के हाव-भाव से लगता है कि वह टीम के प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाराज हैं। इस विवाद के बीच एक बार फिर केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हुई बहस चर्चा का विषय बन गई। लोग ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की बहस की तुलना राहुल के साथ हुई बहस से कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: LSG vs DC: दिल्ली से हारी ऋषभ पंत की सेना, लखनऊ को इन खामियों पर करना होगा काम

सोशल मीडिया पर वारल हुई फोटो

मैच के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की भी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह पंत से बात करते हुए भी बिल्कुल खुश नहीं लग रहे हैं। बातचीत के दौरान ऋषभ पंत के चेहरे पर काफी निराशा झलक रही थी। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि गोयनका ने पंत को फटकार लगाई है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। 

फैंस नाराज

सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस संजीव गोयनका के इस व्यवहार के लिए उनकी निंदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पंत के फैंस ने तो गोयनका की क्लास ही लगा दी। लोगों का कहना है कि हार-जीत तो खेल का हिस्सा है लेकिन इस तरह फैंस के सामने ग्राउंड में कप्तान से व्यवहार करना ठीक नहीं है। 

हार के बाद क्या बोले गोयनका?

मैच के बाद ग्राउंड में संजीव गोयनका और कप्तान पंत के बीच में क्या बात हुई है इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। हालांकि, हार के बाद संजीव गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर इस मैच को लेकर प्रतिक्रिया जरूर दी है। उन्होंने लिखा, 'अभी लंबा सीजन बचा हुआ है और ऐसे पल कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे। हमारे फैंस को आज मैच में समर्थन के लिए धन्यवाद, हम और भी मजबूत होकर लौटेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: टीनएजर मचाएंगे IPL 2026 में तहलका, ये युवा खिलाड़ी बन सकते हैं गेमचेंजर

पंत ने बताई हार की वजह

इस मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी बेहद खराब रही, जिसके चलते टीम 141 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। कप्तान ऋषभ पंत खुद ओपनिंग करने उतरे थे लेकिन वह भी कुछ कमाल नहीं कर पाए। दिल्ली की टीम ने यह टारगेट 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस हार के बाद कप्तान पंत ने हार की वजह बताई उन्होंने कहा कि उनकी टीम एक्सट्रा रनों की वजह से हारी है। लखनऊ के गेंदबादों ने 16 वाइड और 4 लेग बाई यानी कुल 20 एक्सट्रा रन लुटाए। 

Related Topic:#IPL 2026

और पढ़ें